कुरूद में तीज मिलन समारोह का हुआ आयोजन
कुरूद. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा कुरूद द्वारा तीज मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।इस दौरान उनके मनोरंजन के लिए कबड्डी, सुई धागा दौड़, मोमबत्ती जलाना 30 सेकेंड में, कुर्सी दौड़ आदि विभिन्न खेलों का आयोजन किया। जिसमें माताओं बहनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। तदुउपरांत गीत संगीत के साथ अपने अंचल के लोकगीतों में नृत्य कर पर्व की खुशी को दुगुना कर दिया। इस दौरान प्रतिभा अजय चंद्राकर , ज्योति भानू चंद्राकर, सिंधु बैस, ज्योति जैन, तामेस्वरी साहू,धनेश्वरी निर्मलकर, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव,पूर्णिमा साहू, पूजा साहू, दुर्गा साहू, भारती पंचायन, भूमिका सिन्हा, विद्या शर्मा, संगीता सेन, कमिथला साहू, ममता साहू, चित्ररेखा टंडन, अनुराधा साहू, तुमेश्वरी ध्रुव,वर्षा निर्मलकर, ममता साहू, टुकेश्वरी साहू, संध्या साहू, उर्वशी बंजारे, नेमीन सिन्हा,ललिता साहू, नविता साहू, सपना नन्द, गौरी कटारिया, हेमा सेन, शीतल नागरची,सुरेखा चंद्राकर, पुष्पा साहू,कुमारी साहू, नेहा चंद्राकर, नविता चंद्राकर, पुन्नी बैस, पम्मी चंद्राकर , देहुती , गौरी यादव,सविता यादव, कामनी, शारदा साहू , गीता साहू, मंजु, रानी, उर्वशी,भूमि , सरस्वती, रामेश्वरी,विद्या देवांगन, रेखा कमलवंशी, मंजु, शांति, मोहनी, बोधिनी, जोहतरीन, रूपा, कविता,रजनी,उषा , सुलोचना, माला,कमलेश्वरी, सीमा, गायत्री,बुधन सहित बड़ी संख्या में नारीशक्ति उपस्थित रहीं।