कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाले दो जनपद पंचायत सदस्यों का एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी का जीत कर जनपद पंचायत गुरूर में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाली श्रीमती सुनीता संजय साहू बनी गुरूर जनपद पंचायत अध्यक्ष वंही भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर और लोकप्रिय नेता दुर्गानंद साहू को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया हैं। विदित हो कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक तरफा जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजनीतिक रण क्षेत्र की भूमि के नाम पर मशहूर गुरूर जनपद पंचायत क्षेत्र की राजनीतिक रण भूमि में भी अपना महत्वपूर्ण राजनीतिक मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि पार्टी इस मुकाम को किस कदर भुनाने का प्रयास करती है यह अलग बात है,क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने जनपद पंचायत गुरूर अध्यक्ष पद हेतू पार्टी की ओर से किसी एक उम्मीदवार को समर्थन दिया था और इसी के साथ पार्टी उसी उम्मीदवार को गुरूर जनपद पंचायत कार्यालय के अंदर अध्यक्ष पद में देखने की इच्छा रखती थी लेकिन इस बीच पार्टी के ही दूसरे जनपद पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष पद हेतू अपनी दावेदारी कर पार्टी के विचारधारा से उलट अपना ही अलग कमाल करते हुए जनपद पंचायत गुरूर की राजनीतिक इतिहास रचते हुए कमल खिलाने का एक सफल प्रयास किया है। गौरतलब हो कि भाजपा के अधिकृति प्रत्याशी सुभद्रा इशा प्रकाश साहू को जनपद पंचायत गुरूर का अध्यक्ष पद नहीं मिलने के चलते भारतीय जनता पार्टी के अंदर घमासान की स्थिति निर्मित हो गई है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाले दो जनपद पंचायत सदस्यों के अलावा एक निर्दलीय जनपद सदस्य के साथ भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखने वाले अन्य कई और जनपद पंचायत सदस्यों ने सुनीता संजय साहू के पक्ष में मतदान किया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखने वाले सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की मनभेद से अलग हटकर पार्टी हित में आगे बढ़ना चाहिए ताकि पार्टी में जारी घमासान को खत्म किया जा सके और कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाले बांकी दो अन्य जनपद पंचायत सदस्यों के साथ एक निर्दलीय जनपद पंचायत सदस्य को भी भगवा गमछा पहना सकें।
बालोद जिला अंतर्गत जनपद पंचायत गुरूर में भारी गहमा गहमी के बीच श्रीमती सुनीता संजय साहू बनी अध्यक्ष वहीं उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गानंद साहू निर्विरोध चुने गए।
अवगत हो कि जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत 21 जनपद क्षेत्र आते हैं जहां पर भाजपा समर्थित 18 सदस्य एवं 02 सदस्य कांग्रेस समर्थित तथा एक सदस्य निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। इस बीच बिते कल जनपद पंचायत गुरूर में अध्यक्ष पद का चयन किया गया है। जिसमें भाजपा हाईकमान के द्वारा श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू को अध्यक्ष एवं श्री दुर्गानंद साहू को उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन भाजपा समर्थित जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता संजय साहू ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी करते हुए नामांकन दाखिल किया कर दिया। जनपद पंचायत गुरूर में कांग्रेस पार्टी की समर्थित दो सदस्य चुनकर आए हैं जहां पर बहुमत नहीं होने के कारण कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी सदस्य ने दावेदारी नहीं किया था बल्कि कांग्रेस की निर्वाचित दोनों सदस्यों श्रीमती कौशल्या साहू एवं रूपसिंह नेताम तथा निर्दलीय सदस्य झालेंद्र साहू ने भी सुनीता साहू के पक्ष में मतदान किया फलस्वरूप श्रीमती सुनीता साहू एक वोट से विजय हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर लिया। लेकिन इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने भाजपा पर ही निष्ठा जताते हुए भाजपा के बैनर तले कार्य करने की बड़ी बात कही है। श्रीमती सुनीता संजय साहू के अध्यक्ष निर्वाचित होने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला वहीं बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना के तर्ज पर भाजपा अधिकृत अध्यक्ष के दावेदार श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू के अध्यक्ष नहीं बनने के खुशी में कांग्रेसी भी झूम उठे। श्रीमती सुनीता संजय साहू के समर्थकों ने आतिशबाजी कर नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू का रंग गुलाल एवं फूलमालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया। उपस्थित जन समुदाय एवं श्रीमती सुनीता संजय साहू तथा श्री दुर्गानंद साहू के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।