गुरूर में अध्यक्ष पद हेतु चार प्रत्याशी, पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 15 में तीन प्रत्याशी तथा शेष 14 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महिमा साहू वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी , वंही भारतीय जनता पार्टी की महिला जांबाज पार्षद कुंती सिन्हा एक फिर नगर पंचायत गुरूर के चुनावी मैदान में दिखाई दे रही है, दूसरी ओर नगर पंचायत गुरूर के बुद्धिजीवियों में शुमार समाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश साहू भी अध्यक्ष पद के कतार में शामिल होते हुए अपनी दमदारी ठोंक रहे हैं।विनोद नेताम की कलम से....01/02/2025
11 फरवरी को होने वाले नगर पंचायत गुरुर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप साहू (पूर्व पार्षद) ,इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के टिकेश्वर साहू हमार राज पार्टी से ओमप्रकाश साहू एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र कुमार ओझा (पूर्व पार्षद) नाम वापसी के पश्चात चार प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है। इस बीच सभी प्रत्यासी अपनी अपनी ओर से चुनाव मैदान में अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों का नगर पंचायत गुरूर के अंदर अपना अपना काम करने का तरीका है और उसी के साथ उनका अपना अपना अलग-अलग वजूद है। इन सभी प्रत्याशियों में से नगर पंचायत गुरूर की जनता किसे पसंद करती है यह दिलचस्प बात है। बहरहाल सभी प्रत्याशियों ने लगभग नांमाकन प्रक्रिया को पूरा कर चुनाव के लिए सार्थक रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
नगर पंचायत गुरूर के 15 वार्डों में पार्षद पद हेतु क्रमशः वार्ड क्रमांक 1, राकेश दीवान (भाजपा,)ओंकार पटेल (कांग्रेस,) वार्ड क्रमांक 2 चिंताराम साहू (भाजपा) चिदानंद साहू (कांग्रेस,) वार्ड क्रमांक 3 मधु साहू (भाजपा) भूपेश लोहले (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 4 श्रीमती कुंती सिन्हा (भाजपा) श्रीमती करुणा देवान (कांग्रेस,)वार्ड क्रमांक 5 श्रीमती अनुसूया ध्रुव (भाजपा) श्रीमती पूनम साहू (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 6 तोमेश बबलू साहू (भाजपा) श्रीमती महिमा साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गुरूर (कांग्रेस,) वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती चंद्र लता साहू (भाजपा )मोहम्मद खान (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 8 श्रीमती कमलेश ओझा (भाजपा) श्रीमती मधु देवदास कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 पन्नालाल साहू (भाजपा )श्रीमती दीप्ति यादव (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 10 अनाराम यादव (भाजपा)कमलेश साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 गिरधरलाल ठाकुर (भाजपा )श्रीमती मंजू नागवंशी (कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती बिंदा यादव (भाजपा) श्रीमती टोमेश्वरी साहू (कांग्रेस )वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती जीतेश्वरी निषाद (भाजपा) तेजेश्वर साहू कांग्रेस वार्ड क्रमांक 14 श्रीम जीती मधु जगदलले (भाजपा) श्रीमती लता सोनवानी कांग्रेस वार्ड क्रमांक 15 नारायण टेके (भाजपा)) टीकम जोशी (कांग्रेस) श्रीमती गंगाबाई महिलांगे (निर्दलीय) चुनाव मैदान में है।