कुरुद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में योग वेदांत सेवा समिति कुरूद के तत्वाधान में योग व उच्च शिक्षा संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान इस समिति के मुख्य वक्ता ओंकारानंद जी के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने जीवन में होने वाले तनाव और विभिन्न समस्याओं के निराकरण के साथ -साथ ज्ञानवर्धक बातों की जानकारी का लाभ लिया।इसके साथ सभी ने आम दिनचर्चा में योग का महत्व भी जाना।
योगाचार्य जी ने जीवन में ध्यान करने ,कभी हार न मानने और हमेशा कड़ी मेहनत को अपनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि आजकल मोबाइल फोन की वजह से बच्चों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है जिसका असर उनकी पढ़ाई पर दिख रहा है। अतः इसकी उपयोगिता को कम करने की आवश्यकता है। माता पिता के प्रति हमेशा समर्पित रहने और उनका सम्मान करने की भी बात उन्होंने कही। उन्होंने पेरेंट्स के महत्व से जुड़े भाउक गीतों को गाते हुए सभी को परिवार के महत्व का महत्व समझाया।
ओंकारानंद जी ने आगे विभिन्न योग और प्राणायामों की जानकारी दी और उसका जीवन में महत्व दर्शाया। इसके उपरांत उन्होंने संस्था की प्राचार्या के मंजिता ठाकुर के प्रेरणामयी मार्गदर्शन में विद्यालय से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी और उन्हे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके उपरांत आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक के एन यादव ने करते हुए भारतीय संस्कृति व परंपरा की महानता का वर्णन कर इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए योग वेदांत सेवा समिति के मुख्य वक्ता ओंकारानंद जी ,समिति के अध्यक्ष राकेश सिन्हा ,उपाध्यक्ष खिलावन सिन्हा, सचिव खेमराज सिन्हा, कोषाध्यक्ष सतवन साहू, सदस्य तारण पटेल आदि का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करण सिन्हा ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।