मुकेश कश्यप
कुरूद. नगर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद स्टेडियम पहुँचकर स्वामी जी के विशालकाय प्रतिमा में माल्यार्पण कर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियो को विवेकानंद जयंती की बधाई दी।इस दौरान सभी ने विवेकानंद जी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लियाइस अवसर पर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ,नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर नगर पंचायत कुरूद, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु ,वरिष्ठ भाजपा नेता मालकराम साहू ,
भाजपा के बुथ अध्यक्ष-पदाधिकारियों में किशोर यादव, कमल शर्मा, भारत ठाकुर, संजू चन्द्राकर, थनेश्वर साहु, नरेन्द्र सोनी, सोमनाथ सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।