राजनीति के मैदान में हाथ पर भौंरा चलाने का हुनर रखने वाले पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को बूरी तरह से भौंरे की तरह घुमा कर रख देने वाले वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेल के मैदान में थामा बल्ला।
खेल किसी भी सभ्यता की प्रमुख पहचान होने के साथ मनोरंजन की एक महत्वपूर्ण संसाधन होती है। इस बीच पूरे विश्व भर के अंदर क्रिकेट खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण खेल माना जाता है। भले यह खेल भारत के परांपरागत खेलों की तरह भारत की संस्कृति का हिस्सा नहीं है किन्तु यह खेल आज देश के गल्ली गल्ली में बड़े चाव से खेला जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य जैसे गरीब और पिछड़े हुए प्रदेश के अंदर भी यह खेल सालों से लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की जब भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार चला करती थी तब पूरे प्रदेश भर के अंदर परांपरीक खेलों को क्रिकेट के साथ साथ बढ़ावा देने का काम बखूबी तरीके से किया था,लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद परांपरागत खेलों का दौर सिमटा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज क्रिकेट के मैदान पर बल्ला हाथ में लेकर बल्ला घुमाते हुए दिखाई देने की खबर है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, आयोजन समिति से अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।