मुकेश कश्यप
कुरूद.प्रतिवर्ष परंपरानुसार लगातर 25 वर्षों से “दशहरा उत्सव” इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2024"का आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप मे किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत दिनांक 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन, आकर्षक आतिशबाजी, शोभायात्रा, महोत्सव से जुड़े हुए विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं मीना बाज़ार का आयोजन करने हेतु नगर, क्षेत्र सहित हमारे जिले के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
नगर दशहरा उत्सव समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सम्पूर्ण कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हुआ है।जिसके तहत महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 3 अक्टूबर को हमारे समिति के मुख्य संरक्षक मा. अजय चन्द्राकर , नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षगण, उपाध्यक्ष, संरक्षक मंडल, महोत्सव समिति पदाधिकारियों के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में शाम 7 बजे किया जाएगा, जो कि रात्रि 10 बजे तक सम्पन्न होगा, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम भूपेन्द्र साहु कृत रंग सरोवर की मनमोहक प्रस्तुति होगी।वहीं चार अक्टूबर को कविता वासनिक जी का अनुराग धारा,6 को दुष्यंत कुमार जी का रंग झरोखा,7 को आनंद चंद्राकर जी का लोकरंग अर्जुन्दा,8 को सुनील तिवारी नाइट और 12 विजय सिंह आर्केस्टा ग्रुप की मनभावन प्रस्तुति होगी।