-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

बलोदा बाजार की घटनाक्रम को लेकर कांग्रेसियों ने कोसा बीच बाजार में भाजपा की डबल इंजन सरकार को।

बालोद: बलोदा बाजार में हुई हिंसक घटना पर प्रदेश की साय सरकार द्वारा उचित कार्रवाई न करने व निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा बालोद जिला मुख्यालय से लेकर जिला के तहसील मुख्यालयों में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिते दिनों कलेक्टर आफिस और एसपी कार्यालय को भीड़ ने फूंक दिया था। मामले को लेकर छतिसगढ़ सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वंही घटनाक्रम में सतनामी समाज से जुड़े हुए कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर छतिसगढ़ राज्य के भीतर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। वंही दूसरी ओर सतनामी समाज से जुड़े हुए लोगों से सरकार लगातार वार्तालाप कर रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इन्ही सवालों के चलते कांग्रेस पार्टी छतिसगढ़ राज्य के पूरी तरह से सड़क पर उतर चुकी है। बालोद जिला के तीनों विधायक भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे सड़क पर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोश में कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार छतिसगढ़ राज्य की समाजिक समरसता को खत्म करने पर उतारू हो चुके हैं। 
इस दौरान संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी, गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी समेत कई कांग्रेसी नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


धरना को संबोधित करते हुए बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि सतनाम समाज शांति का पुजारी है गुरु घासीदास के अनुयाई होने के नाते हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं और आज भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके छल कर रही है। वंही प्रदेश निषाद समाज के अध्यक्ष और गुंण्डरदेही विधानसभा विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि बलोदा बाजार की घटना, इस सरकार की नाकामी का नतीजा है। वर्तमान छत्तीसगढ़ में जब भी पुलिस के द्वारा आम जनता किसानों एवं आदिवासियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया या गोलीकांड किया गया। तब तब भाजपा की सरकार रही है भाजपा हमेशा आम जनता का दमन करती रही है। धरना प्रदर्शन को जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देश लहर डोमेन्द्र भेड़िया विकास चोपड़ा रतिराम कोसमा शिबू नायर संजय चंद्राकर पुरुषोत्तम पटेल मिथिलेश नीरोटी दीनाराम चेलक जागृत सोनकर प्रशांत बोकाडे कृष्णा दुबे शंकर पिपरे यज्ञदेव पटेल तामेश्वर साहू संतु राम पटेल चंद्रेश हिरवानी ने भी संबोधित किया । धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से गोपाल प्रजापति भोजराज साहू संतूराम पटेल गोपाल प्रजापति काशीराम निषाद के ईश्वर राव रवि जायसवाल कमलेश श्रीवास्तव देवेंद्र साहू चमेली साहू धनेश्वरी ठाकुर शारदा सिन्हा अमृता नेताम निर्मला बंजारे संतोषी ठाकुर संजय साहू केके राजू चंद्राकर ओमप्रकाश गजेंद्र चंद्रहास देवांगन कोदूराम दिल्लीवार रामजी भाई पटेल शंभू साहू महेंद्र अप्पू विवेक मसीह संतोष पांडे राजेश चुरेंद्र खुमान कोरेटी अनिल सुथार विक्की पांडे फिरंता उईके दाऊद खान जीवराखन साहू निर्देश पटेल सतीश यादव मुरलीधर भुवार्य गिरधरलाल चंद्राकर इंद्रमण देशमुख भूपेश नायक नरेंद्र ठाकुर भेखराम ठाकुर जितेंद्र निषाद नारायण साहू विनोद शर्मा बंटी बागिस बंजारे एवं सभी जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अंचल साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने किया।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT