जिला में चल रही रेत उत्खनन को लेकर दिया था बेबाक बयान। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार के कार्यकाल में स्थानीय विधायक के नाम अवैध सट्टा कारोबार संचालित करने का आरोप तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के इस कद्दावर नेता ने खुलेआम लगाया था। बेबाक विचार और पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिए पहचाने जाते हैं दुर्गानंद साहू। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री तामरज ध्वज साहू के परिजनों के साथ भी बेबाकी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ चुके हैं दुर्गानंद साहू।हैदराबाद में चल रहा है दुर्गानंद साहू का इलाज।
बालोद : जिला के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक दुर्गानंद साहू शारीरिक समस्या के चलते अस्वस्थ हो गये है। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस महकमा की नौकरी को छोड़ कर दुर्गानंद साहू ने भारतीय जनता पार्टी के जरिए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक अहम मुकाम हासिल किया है। साहू समाज से ताल्लुक रखने वाले दुर्गानंद साहू भारतीय जनता पार्टी के अंदर एक ओजस्वी और कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दरमियान उनका नाम भारतीय जनता पार्टी से टिकट के अहम दावेदारों में से एक बताएं जाते थे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के किसी अन्य कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव में लड़ने हेतू मैदान पर उतरा था,लेकिन यह भी सवा आना सत्य है कि साहू समाज से ताल्लुक रखने वाला दुर्गानंद साहू की मौजूदगी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अहम स्थान रखता है। दुर्गानंद साहू ने भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को मजबूती के साथ संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में स्थापित करने हेतू दिन-रात काम किया है। हाल के दिनों में दुर्गानंद साहू ने बालोद जिला में महिनों से चल रही रेत उत्खनन से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर सोसल मीडिया के जरिए बेबाक विचार प्रस्तुत किया था। ज्ञात हो कि बालोद जिला में जारी रेत उत्खनन को लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए कुछ नेताओं का नाम लोगों की जुबान पर चौक,चौराहे,गली,खोर,गांव और शहर के अंदर खुलेआम कहा व सुना जा रहा है। इस सुनी सुनाई बात पर भारतीय जनता पार्टी की जगह जगह खूब किरकिरी हो रही है। कई जगहों पर आलम यह बना हुआ बताया जा रहा है कि रेत उत्खनन का माजरा को देखकर लोग छाती पीट पीट कर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार छतिसगढ़ महतारी की आंगन से निकलने वाली नदियों की छाती को चीरकर रेती निकालही सांय सांय। टाप भारत न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए दुर्गानंद साहू ने कहा कि राजनीति जनता की सेवा के लिए होती है। भारतीय जनता पार्टी का जीवन भर ऋणी रहूंगा कि उन्होंने मुझे एक बढ़िया राजनीतिक मंच प्रदान किया। जरूरतमंद लोगों के लिए लड़ना मेरा काम रहा है और आगे भी मैं उनके लिए लड़ाई जारी रखना चाहता हूं। इसलिए इलाज के लिए हैदराबाद जा रहा हूं जल्द वापस आऊंगा अपनी सरजमीं पर और पुनः जरूरतमंद लोगों के लिए लड़ूंगा।