@ विनोद नेताम
बालोद: आज छत्तीसगढ़ राज्य के पावन धरा में मौजूद राजनीतिक क्षेत्र की भूमि बालोद के सरजमीं पर एक बार फिर चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह! सरयु प्रसाद स्टेडियम में होगा राजनाथ सिंह का चुनावी संबोधन! कांकेर लोकसभा संसदीय सीट उम्मीदवार भोजराज नाग के लिए मतदाताओं से मत डालने हेतू केन्द्रीय रक्षा मंत्री करेंगे अपिल! राजनाथ सिंह की चुनावी सभा को सफल बनाने हेतू भाजपा ने की है कड़ी कसकत भरी तैयारी! जिला के हर मोदी परिवार से निकलकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सुनने आयेंगे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता! जिला मुख्यालय बालोद की सरजमीं पर होने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली में भीड़ बढ़ाने हेतू भारतीय जनता पार्टी ने जिला के गांव गांव में वाहन की व्यवस्था कर रखी है! जिसके चलते यह कयास लगाया जा रहा है कि इस सभा में भारतीय जनता पार्टी की भारी भीड़ जमा होगी और इस बिच केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन होगा! बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य की सियासी सरजमीं पर लगातार बड़े बड़े चुनावी सभा आयोजित किये जा रहे है! कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दिए थे! वंही लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार हेतू कई और बड़े भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ राज्य की सियासी सरजमीं पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने हेतू आयेंगे! छत्तीसगढ़ राज्य की 11 संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की काफी तगड़ी नजर है! भारतीय जनता पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतने की मंशा लिए हुए खूब मेहनत कर रही है,लेकिन मेहनत के अनुरूप भाजपा को परिणाम मिलेगा यह कह पाना मुश्किल है क्योंकि विधानसभा चुनाव में हार से चरमर्राई कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव हेतू जमीनी धरातल पर पसीना बहाते हुए नजर आ रही है,जबकि भारतीय जनता पार्टी अपने बड़े बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं से ही मन बहलाते हुए देखी जा रही है 'जबकि जमीनी धरातल पर कई जगहों पर भाजपा उम्मीदवारों की काफी किरकिरी हो रही है! इस कड़ी में कांकेर लोकसभा संसदीय सीट उम्मीदवार भोजराज नाग भी शामिल हैं! दरअसल कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समुदाय एक गंभीर आरोप भाजपा के उम्मीदवार भोजराज नाग के मत्थे मढ़ दिया है! आदीवासीयो का कहना है कि भोजराज नाग ने समाज की बेटियों को न्याय दिलाने के बजाए शोषण करने में अपनी भूमिका निभाई है और इस भूमिका को भाजपा की तत्कालीन सरकार और भाजपा के तमाम नेताओं ने अपने खुले और नंगे आंखों से देख रखा है! मामले को लेकर अबतक किसी भी भारतीय जनता पार्टी की नेताओं ने कांकेर जिला के अंतागढ़ क्षेत्र अंतर्गत आदीवासी समाज से चर्चा नहीं किया है! लिहाजा यह मामला चुनावी मैदान में भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग के लिए असहनीय शस्त्र साबित हो रहा है! ऐसे में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उनके लिए चुनावी संबोधन संजीवनी टानिक बन सकता है!