मुकेश कश्यप :- कुरूद
शनिवार को नगर के इंडोर स्टेडियम में रंगो के महापर्व होली को मनभावन बनाने के लिए होली महोत्सव सेलिब्रेशन 'रंग दे कुरूद' का आयोजन रखा गया।
नगर में पहली बार हुए इस तरह के कार्यक्रम को लेकर युवा वर्ग में विशेष उत्साह नजर आया,जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम के लिए जारी टिकिट पास को खरीदने की होड़ मची रही। न केवल युवा बल्कि फैमिली समूह भी इसके लिए काफी उत्सुक थे।
शनिवार को दोपहर में इस कार्यक्रम का धमाकेदार आगाज हुआ। जिसमें युवा वर्ग डीजे की मधुर थाप और ढोल की महकती ध्वनि में फाग गीतों की तरंगों से खुद को थिरकाने से रोक नही पाएं। सभी नगाड़े की डीजे रिदम पर जमकर थिरकते हुए रंगो के महापर्व का जमकर जश्न मनाया।इसके साथ ही मनोरंजक खेल,रैनी डांस,टेस्टी फूड,बैलून फाइटिंग,वाटर गन ने लोगों को काफी आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की उभरती गायिका आरु साहू का भी आगमन हुआ,उन्होंने अपने मधुर स्वर में फाग गीतों को गाते हुए युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया और सभी को रंगो के महापर्व की बधाई प्रेषित की।
यह कार्यक्रम स्पांसर प्रमोद शर्मा ,इवेंट मैनेजर रॉबिन सिन्हा सहित आयोजन से जुड़े लोगों की सराहनीय पहल से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की झलक को पाने के लिए नगर सहित क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में आखिर तक उपस्थित रहे।इस दौरान सुरक्षा के लिए हाई सिक्योरिटी के रूप में बाउंसर की टीम तैनाथ थी।