कांकेर: छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया इस सभा में श्री साय ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है महज तीन महीने में ही हमने अपने अधिकांश वादे पूर्ण कर दिए हैं चाहे वह ₹3100 धान की कीमत हो महिलाओं को ₹1000 सम्मान राशि देना हो, तेंदूपत्ता का मानदेय बढ़ना हो या पिछले दो वर्षों का बकाया बोनस देना हो। आगामी समय में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करें इसलिए कांकेर से भोजराज नाग को विजयी बनाने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 दिनों मे वह कर दिखाया जो कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में नहीं कर पाई। उन्होंने 90 दिन के सुशासन को सतत जारी रखने की बात की। साथ कांकेर क्षेत्र के अनवरत विकास के लिए भोजराज नाग को प्रचंड विजय दिलाने की भी अपील की।
सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि भाजपा की सरकार आदिवासी हितेषी सरकार है आदिवासी समुदायों को सम्मान, स्वाभिमान दिलाने का काम यदि किसी ने किया है तो वह भाजपा ने किया है पक्के मकान, नलजल, धान की उचित कीमत भाजपा ने दिया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।