कुरूद:- शुक्रवार को कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। देशभक्ति की महक से सराबोर मनमोहक वातावरण में विधिवत रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का परेड मार्च द्वारा स्वागत हुआ।'भारत माता की जय' , 'वन्दे मातरम' के जयघोष के साथ भारतमाता और अमर शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण , तिलक वंदन पूजन उपरांत के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।ध्वजारोहण प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने किया। राष्ट्रगान उपरांत अतिथियों ने परेड की सलामी ली। इसके पश्चात इस सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाले संस्था के प्रतिभावान बच्चों का मैडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मान हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने कहा कि आज हम सभी देश की आन बान शान राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मना रहे है। जैसा की सभी को पता है कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया , जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। जिस तरह हमारे कुछ अधिकार है,उसी तरह संविधान के अनुसार हमारे कुछ कर्तव्य भी है,जिसे हमे पूरी निष्ठा ,संकल्प शक्ति और कड़ी मेहनत द्वारा पूरा करते हुए राष्ट्र हित में भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी। इसके उपरांत कार्यक्रम में संस्था के प्रतिभावान बच्चों ने छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा की महक से भरा बारहमासी अंतर्गत सुवा,गौरी-गौरा,राउत नाचा,होली की मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे सबने जमकर सराहा।संचालन कक्षा ग्यारहवीं की खुशी कुर्रे और तृप्ति साहू ने तथा आभार प्रदर्शन तेजस्वी बैरागी ने किया।
इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई। देशभक्ति की धुन से सजी यह रैली नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए पुनः विद्यालय वापस पहुंची। इसके उपरांत बच्चों को पर्व की मिठाई खिलाते हुए इसकी खुशियां बांटी गई।
इस दौरान प्रबंधक विश्वनाथ चंद्राकर, उप प्रबंधक विश्वनाथ चंद्राकर ,प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ,पालक अतिथि ऋषिकेश सोनी,विकास चंद्राकर,चंद्रहास सिन्हा,सेवानिवृत विष्णु प्रसाद सोनवानी,वरिष्ठ शिक्षक हेमंत सोनी, अश्वन सिन्हा ,चंद्रिका मांझी ,रेखा सिन्हा,राकेश यादव,बीपी यादव ,दुर्गेश साहू,डोमन सिन्हा सहित समस्त शिक्षक स्टॉफ और विद्याथी गण उपस्थित रहे।यह जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।