मुकेश कश्यप
कुरूद
जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार देकर सम्मान किया जाता है जिसमे शिक्षा विभाग से विकासखण्ड कुरुद के विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय को मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर विधायक कुरुद द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय को उनके कार्यों एवं नवाचार हेतु सत्र 2022-23 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान के हाथों नई दिल्ली में राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया था।
शिक्षा विभाग में शासन कि योजनाओ को अपने विकासखण्ड में बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हेतु लगातार प्रयास किया जाता है। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक कार्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु किये गए प्रयासों कि तारीफ शिक्षकों के द्वारा लगातार किया जाता रहा है।
शिक्षकों को मोटिवेट करते हुए सक्रिय शिक्षकों को मंच प्रदान करना, विकासखण्ड में शैक्षिक गुणवत्ता हेतु अकादमिक पहल करने हेतु विशेष प्रयास किया जाता रहा है।
उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, तथा विभिन्न संघ संगठनों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।