छत्तीसगढ़ के गौरव: 'लक्ष्मण पहलवान' ने कुश्ती के मैदान में गाड़े सफलता के झंडे, सांसद खेल महोत्सव 2025 में हुए सम्मानित

​रायपुर: खेल के प्रति जुनून और मिट्टी से जुड़े संघर्ष की जब भी बात होगी,

लक्ष्मण पहलवान (कुश्ती) का नाम बड़े गर्व के साथ लिया जाएगा। हाल ही में रायपुर में आयोजित 'सांसद खेल महोत्सव 2025' के भव्य मंच पर लक्ष्मण पहलवान को उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और कुश्ती के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए 'प्रशस्ति पत्र' देकर सम्मानित किया गया।
     ​माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 'खेलो इंडिया' और 'फिट इंडिया' की भावना को आत्मसात करते हुए, लक्ष्मण पहलवान ने न केवल मैदान में विरोधियों को पछाड़ा है, बल्कि युवा खासकर लड़कियों को कुश्ती जैसे क्षेत्र में तैयार कर राष्ट्रीय पटल पर धमतरी की एक नई पहचान बना कर छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नई पहचान दी है। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाना, उनके वर्षों के कड़े अभ्यास और समर्पण का प्रतिफल है।
​ कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल में लक्ष्मण ने अपनी तकनीकी कुशलता और शारीरिक शक्ति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। लक्ष्मण साहू की प्रतिभा ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे आज के युवाओं के लिए एक आदर्श हैं, जो यह साबित करते हैं कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
​सम्मान समारोह के दौरान सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लक्ष्मण पहलवान की सराहना करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों के हित में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने लक्ष्मण को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें "छत्तीसगढ़ का चमकता हुआ सितारा" बताया।
​लक्ष्मण पहलवान की यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि यह हर उस खिलाड़ी की है जो अभावों में भी अपने सपनों को जीने का साहस रखता है।