केसीपीएस कुरूद की अवयुक्ता और सिद्धि ने कत्थक नृत्य में बाजी मारी ,मिला प्रथम स्थान

केसीपीएस कुरूद की अवयुक्ता और सिद्धि ने कत्थक नृत्य में बाजी मारी ,मिला प्रथम स्थान

 

कुरूद. मेहनत को अपना मित्र बना लो तो सफलता आपके जीवन में श्रृंगार बनकर आती है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिया कलीराम चंद्राकर पब्लिक कुरूद की दो होनहार बेटियों ने। जी हां हम बात कर रहे है कक्षा पांचवी में अध्ययनरत अवयुक्ता साहू और सिद्धि साहू की, जिन्होंने विद्यालय की नृत्य शिक्षिका लिशा राजपूत के मार्गदर्शन में लगातार कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार कर दिया है। और उस मुकाम को पा लिया है जो नृत्य विधा में सभी का एक सपना होता है।
                    सिद्धि                          अवयुक्ता 





मिली जानकारी अनुसार विगत दिनों भिलाई दुर्ग में नृत्यधाम कला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय कल्चरल हार्मोनी अंतर्गत हुए देशराग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें संस्था की दो होनहार बेटियों ने शानदार नृत्य के द्वारा सभी का दिल जीतते हुए अपने अपने समूह में प्रथम स्थान हासिल किया। अवयुक्ता साहू ने जहां सब जूनियर ग्रुप में कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान तो सिद्धि साहू ने जूनियर ग्रुप कत्थक में प्रथम स्थान हासिल किया है।दोनो बेटियों ने अपनी कलात्मक नृत्य कला ,बेहतरीन स्टेप ,चेहरे की भावभगिमा और संगीत की मधुर ताल पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है।इस बेहतरीन प्रस्तुति को निर्णायक मंडल सहित उपस्थित संगीत प्रेमियों ने खूब सराहा और हमेशा आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।इससे पूर्व भी दोनों बेटियों ने अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। साथ ही पढ़ाई सहित अन्य विधाओं में अग्रणी रहकर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाती रही है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ चंद्राकर, उपप्रबंधक योगेश चंद्राकर , प्राचार्य के मंजीता ठाकुर सहित विद्यालय परिवार ने इनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने कहा कि जीवन में सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत ही है। अवयुक्ता और सिद्धि हमारे विद्यालय की दो अनमोल रत्न है। जो कि प्रारंभ से ही अपने जज्बे ,लगन और कार्य के प्रति दृढ़ता के लिए जानी जाती है।उन्होंने इस प्रदर्शन से दर्शा दिया की अगर जीवन में सफलता पानी है तो संघर्ष ,मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण ही हमें सफलता दिलाने में काम दे सकती है। दोनों बेटियों का भविष्य काफी उज्जवल है।इसी तरह मेहनत करते हुए दोनों आगे बढ़े यही मै कामना करती हूं।