कुरूद में निकली मनमोहक मिनी झांकियां , बाल प्रतिभाओं को मिला मंच

कुरूद में निकली मनमोहक मिनी झांकियां , बाल प्रतिभाओं को मिला मंच  



कुरूद. श्री कृष्ण मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में शनिवार शाम को मिनी झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जो कि गांधी चौक से राधा कृष्ण मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान नगर की बाल प्रतिभाओं ने अपनी कला ,कौशल और हुनर का प्रयोग करते हुए काफी आकर्षक ,मनमोहक और नयनाभिराम झांकी निकाली । इन झांकियो में देशप्रेम , धार्मिक प्रसंग और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा संदेश प्रदर्शित हो रहा था।इन झांकियो में मुख्य झांकियो की तरह धुमाल और डीजे का प्रतीकात्मक रूप बनाया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहा ।इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार से नवाजा गया।












इस अवसर पर आयोजक समिति द्वारा बनाए गए मुख्य मंच से मुख्य अतिथि बोल बम सेवा समिति और वंदे मातरम परिवार के अध्यक्ष भानु चंद्राकर ने झांकियो का स्वागत करते हुए बच्चों की शानदार प्रस्तुति और प्रतिभाओं की तारीफ की। नन्हे कलाकारों के इस हुनर को देखने बड़ी संख्या में वार्ड सहित नगरवासी उपस्थित थे।





                        झांकियो का विडियो

                              
                                   

                         झांकियो का विडियो

                      

                       मुकेश कश्यप की रिपोर्ट