केसीपीएस कुरूद में दीवाली सेलिब्रेशन का बिखरा उल्लास , मनभावन लोक पारंपरिक प्रस्तुति ने मोहा मन

केसीपीएस कुरूद में दीवाली सेलिब्रेशन का बिखरा उल्लास , मनभावन लोक पारंपरिक प्रस्तुति ने मोहा मन

कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में दो दिवसीय दीवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने प्रथम दिवस विभिन्न स्पर्धाओ का आयोजन किया गया। जिसमें थाली सजाओं,कलश सजाओं,दिया डेकोरेशन , होम मेड स्वीट ,ड्राइंग ,तोरण बनाओ,रंगोली आदि में नन्हे मुन्हे बच्चों ने अपने लगन और जज्बे से सबका दिल जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

    

  इसी तरह द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय की बेटियों ने मनभावन लोक पारंपरिक छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य की प्रस्तुति देते हुए रोशनी के महापर्व में चार चांद लगा दिया।इसके उपरांत गौरी गौरा गीत पर मनभावन प्रस्तुति हुई और उत्सव की रौनकता की गूंज पूरे विद्यालय में महक उठी। इसके साथ पारंपरिक राउत नाचा का प्रदर्शन करते हुए बच्चों ने दोहों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।










        इसके उपरांत लोक पारंपरिक गम्मत के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा के महत्व को प्रस्तुत किया।तत्पश्चात बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता रखी गई ,जिसमें बच्चों ने अपने जनरल नालेज के कौशल को प्रस्तुत किया।वहीं विद्यालय के शिक्षकों , आया दीदियों और ड्राइवर भाईयो के लिए मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिता और बोर्ड डेकोरेशन में शानदार प्रदर्शन करने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन करण सिन्हा और सांस्कृतिक प्रभारी मुकेश कश्यप ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नृत्य शिक्षिका लिशा राजपूत और रेखा सिन्हा का योगदान रहा।

        प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने सभी को दीपावाली की हार्दिक बधाई देते हुए  परिवार के साथ मिलजुलकर इसे मनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें ज्ञान के दीपक को जीवन में महकाने और समरस होकर जीने का संदेश देता है।उन्होंने दोनो दिनो के कार्यक्रम को संपन्न कराने में योगदान देने वाले शिक्षकों और बच्चों की तारीफ की। अंत में राजगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।