कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में शनिवार को ब्लू डे मनाया गया।प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत सावन महीने के आगमन के साथ मौसम में होने वाले परिवर्तन और प्रभाव से बच्चों को अवगत कराने ब्लू डे का आयोजन होता है। इसके तहत काल्पनिक बारिश की फुहारों के बीच बच्चों को इसका आनंद लेना, इस मौसम मे छाते का उपयोग करना, भीगते जीव जंतुओं की खुशियों को निहारना सहित विभिन्न संदेश दिया गया।
सुबह से ही बच्चों में इस कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह नजर आया।सभी नीले रंगों से सजे परिधान में अपनी मीठी मुस्कान से सबका दिल जीत रहे थे।सभी ने बारिश की छपाक बूंदों का आनंद लेते हुए सेव वॉटर के संदेश के साथ इस कार्यक्रम की मोहकता में सभी ने चार चांद लगा दिया।
प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने बच्चों को इस दिवस के महत्व से जोड़ते हुए बताया कि हर साल गर्मी के बाद मानसून का आगमन होता है।जो कि गर्मी से राहत के साथ हमें वर्षा की भीगी फुहारों में खुशियां देने का कार्य करता है।सभी बच्चों को इस मौसम में सावधानी के साथ इसका आनंद लेना चाहिए। रेन कोट ,छाते का उपयोग करना चाहिए और जीव जंतुओं की मदद करनी चाहिए।इसके साथ ही पानी को बचाने और उसे सुरक्षित रखने के उपाय अपनाने का प्रयास करना चाहिए।आप सभी को सावन के पवित्र महीने की हार्दिक शुभकामनाएं।इस दौरान समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।