मुकेश कश्यप
कुरूद . नगर पंचायत कुरूद में अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उनकी आदमगद प्रतिमा में माल्यार्पण कर नगरवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद मंगल पांडे जी को शत- शत नमन कर देश हित में किए गए उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ,विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस पार्षदगण महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, राजकुमारी ध्रुव, पूर्व पार्षदगण सुनील चन्द्राकर, महेश सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, भाजपा के कार्यकर्तागण किशोर यादव, कमल शर्मा, चुनमुन चन्द्राकर, सुरेखा चन्द्राकर, खिलेन्द्र देवांगन, धनेश बैस, नरेन्द्र सोनी, भूपेन्द्र छोटू, खेमराज सिन्हा, पंकज केला सहित गणमान्य नागरिकगण शामिल हुए।