कुरुद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में शनिवार को प्री प्राईमरी विभाग में क्रिसमस का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।इस दौरान नन्हे-मुन्हें बच्चों ने सांता क्लॉज का रूप धारण कर सबका मन मोहा।विद्यालय को पर्व की रौनकता से जोड़ते हुए मनमोहक रूप से सजाया गया ।इस दौरान क्रिसमस ट्री सहित मनभावन डेकोरेशन ने सबका मन मोह लिया।क्रिसमस और नए वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की कड़ी के तहत केक काटकर और सबका मुंह मीठा कर इस खास पल की खुशियां बांटी गई।
बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने कहा कि 'क्रिसमस पर्व' प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था।क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए उपहार लाने के साथ जोड़ा जाता है। हम सभी को इस पर्व से प्रभु ईशु के जीवन से त्याग ,प्रेम की भावना और समरसता का संदेश मिलता है।
इस दौरान प्री प्राइमरी प्रभारी चंद्रकांति पटेल, शुभ्रा हिशिकर ,उमा बैस,कांति बैस, आलिया नाज खुशबू साहू,लेनिस निषाद , देवहुती ध्रुव ,ज्योति राजपूत, टिकेश्वरी साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।