विनोद नेताम
बालोद /गुरूर -: छत्तीसगढ़ राज्य की सरजमीं पर विष्णुदेव साय की डबल इंजन सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है।ज्ञात हो कि 13 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के जनता ने जनादेश देकर सत्ता पर बिठाया था और उसी दिन को याद करते हुए बिते कल भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार ने पुरे छत्तीसगढ़ राज्य भर के अंदर जनादेश परब त्यौहार मनाने का संकल्प लिया है।इस संकल्प को पूरा करने हेतू प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में जनादेश परब मनाने के लिए आदेशित किया था जिसके तहत बिते कल बालोद जिला के राजनीतिक रण भूमि के नाम से मशहूर गुरूर नगर पंचायत की पावन धरा में स्थित जनपद पंचायत कार्यालय भवन में जनादेश परब त्यौहार का आयोजन संपन्न हुआ है।यह कार्यक्रम गुरूर जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे के नेतृत्व में एवं बी आर मंडावी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के दिशा निर्देश पर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत गुरूर के अधिनस्थ पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी और बहुत सारी लखपति दीदी बहने की दिशा में अग्रसर विभिन्न महिला समुह से ताल्लुक रखने वाली बहने और स्कूली बच्चे शामिल हुए।
इस दौरान आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश कुमार रात्रे ने सरकार के द्वारा आम नागरिकों के लिए लागू की गई सभी सरकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए एवं उसका लाभ ज़रूरतमंदों को दिलाने हेतू सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। वंही महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी बी आर मंडावी ने महिलाओं को मजबूत बनाने हेतू सरकार के द्वारा की जा रही प्रयासों को लेकर जानकारी दिया है। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पहली बार आयोजित की जा रही इस कार्यक्रम को लेकर काफी खुशी जाहिर किया है। वंही दूसरी ओर स्कूली बच्चे उत्साहित नजर आए। हालांकि इस अवसर पर गुरूर जनपद पंचायत में चुने हुए जनप्रतिनिधि किसी को दिखाई नहीं दिये जिसे लेकर आम जनता के बीच नाराजगी देखी गई। विशेष रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर, क्योंकि यह कार्यक्रम जनपद पंचायत कार्यालय गुरूर में आयोजित किया गया था।इस बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी इस कार्यक्रम में बनती थी। बहरहाल छत्तीसगढ़ राज्य में सियासी समीकरण बदल चुका है शायद इसलिए जनपद पंचायत गुरूर के जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम से इतर नजर आए।