@ Vinod netam #
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर तरीके से पर्फार्मेंस कर पाने में एक बार फिर चुक गई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भी कांग्रेस पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के हाथों से हार का झूनझूना पकड़ना पड़ा था। 2024 लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव में जीत का दावा पहले से करने वाली कांग्रेस पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। वंही इस बार प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा कांग्रेस पार्टी से आगे निकलते हुए बेहतरीन अंदाज में जीत का शानदार रिकार्ड बनाया है। निश्चित रूप से इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जमीनी स्तर पर बखूबी तरीके से मेहनत किया है। मेहनत के दम भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य की सियासी सरजमीं पर कमल खिलाने का काम किया है। वंही कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी नाक कंटाते हुए राजनीतिक हासिए पर पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ की सियासी सरजमीं पांच साल तक मुखिया के रूप में दिखाई देने वाले भूपेश बघेल जब तक सत्ता पर बने रहे तब तक अपने ही सहयोगी राजनेता के पैर खिंचने का आरोप झेलते रहे। शायद इसी के चलते कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं से सबसे ज्यादा हाथ धोना पड़ा है। प्रदेश के अंदर मौजूद ज्यादातर कांग्रेसी विधायक लोकसभा चुनाव प्रचार में जनता के बीच पहुंच ही नहीं पाए,जबकि कांग्रेस पार्टी आलाकमान की ओर से स्पष्ट निर्देश सभी कांग्रेसी नेताओं और विधायकों को मिला था कि चुनाव प्रचार के लिए सभी नेता एक साथ मिलजुल कर प्रयास करेंगे और पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने हेतु प्रयास करेंगे,लेकिन बावजूद इसके ज्यादातर कांग्रेसी नेता और विधायक अपने घरों से बाहर तक निकलने से बचते रहे। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दरमियान कई कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव लड़ने से तक इंकार कर दिया था। अब लें देकर जो नेता लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनकर कांग्रेस पार्टी की लाज बचाने की मुहिम में लगे हुए थे। उनका भी साथ न देकर कांग्रेस पार्टी को हारने में महत्वपूर्ण योगदान अदा किया है। वंही प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी पहले से ज्यादा जमीनी धरातल पर मेहनत करते हुए नजर आई है परिणामस्वरूप आज लोकसभा चुनाव का परिणाम उनके पक्ष में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा से लेकर तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लगातार लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत किया है।