मुकेश कश्यप
दुर्ग. रविवार को दुर्ग में श्री शक्तिपुंज महिला समिति की शिवमहापुराण भंडारा में जो आय- व्यय हुआ था,उस पर समीक्षा बैठक रखी गई। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें आगामी महासभा के लिए भी विचार विमर्श हुआ।इस दौरान दुर्ग की दुर्गा महिला मंडल के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ कहार भोई श्री शक्तिपुंज महिला समिति द्वारा बनवाये गये बैच को दुर्ग महिला समिति द्वारा लगाकर सम्मान किया गया और उनके कार्यो के लिए तारीफ करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इसी तरह दुर्ग के भूतपूर्व पदाधिकारियो का सम्मान दुर्गा महिला मंडल दुर्ग के द्वारा किया गया।इस दौरान श्री शक्तिपुंज महिला समिति सहित दुर्ग की महिला मंडल पदाधिकारी और मातृ शक्तियां भी उपस्थित रही।