टॉप भारत न्यूज़ रायपुर/धमतरी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और देश के सभी पुलिस बलों के द्वारा प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस आयोजित किया जाता है।
इसी क्रम में आज पुलिस स्मृति दिवस आयोजित कर विभिन्न मोर्चों में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रदेश के 40 शहीद जवानों सहित देश भर के शहीद हुए पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर एवं शहिदों के परिजन, समाज सेवी, वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी और रिटायर्ड आर्मी के पदाधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी एवं जवानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदानों का पुण्य स्मरन कर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। साथ ही जिले के 40 शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनकी शहादत को याद किया।
इसके पश्चात् विभिन्न मोर्चों व मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम का वाचन किया गया। तदुपरांत रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में शहीद परेड के जवानों के द्वारा सलामी शोक शस्त्र के साथ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, इसके बाद कलेक्टर एवं एसपी ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना।
इनमें जिले के ग्राम बरबांधा के शहीद निरीक्षक श्री देवनाथ नागवंशी, आमगांव के श्री विनोद ध्रुव, उपनिरीक्षक श्री कोमल सिंह साहू समेत 40 शहीदों की शहादत को याद किया गया। सितम्बर 2022 से अक्टूबर 2023 तक देश भर में कुल 188 जवान शहीद हुए। प्रदेश सहित देश के जवानों की शहादत को आज याद किया गया।शहीद परेड में प्रशांत ठाकुर,अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह,डीएसपी. नेहा पवार, भावेश साव,एसडीओपी. कुरूद के.के.वाजपेयी, डीएसपी.ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा,होम गार्ड कमांडेंट शोभा ठाकुर,डीएसपी.विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा,थाना प्रभारी धमतरी,रूद्री,अर्जुनी,रिटायर्ड फौजी,रिटायर्ड पुलिस अधिकारी एवंशहीद के परिजन,समाज सेवी डॉ.हीरा महावर, जानकी गुप्ता,दीपक लखोटिया,एवं वरिष्ठ नागरिक,मिडिया बंधु एवं एनसीसी कैटेड सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने अमर शहीदों के शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।