राजनीतिक रणभूमि की नगरी गुरूर में कल भव्य रूप से आयोजित होगी दही लूट।
बालोद : जिला में राजनीतिक रण भूमि क्षेत्र के नाम से मशहूर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक राजधानी नगर पंचायत गुरूर के पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर 8 सितंबर को दही लूट का आयोजन श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति गुरूर के द्वारा किया जा रहा है। इस दही लूट कार्यक्रम को प्रतियोगिता की अंदाज में आयोजित किया जाएगा
जिसके लिए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा की ओर से 21,000 रूपये प्रथम पुरस्कार दिए जाएंगे वंही द्वितीय पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष महिमा साहू की ओर से 5001रुपये प्रतिभागियों को बेहतर ढंग से दही लूटने के लिए प्रदान किए जायेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू आयोजन समिति के सदस्य काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। क्रार्यक्रम के आयोजन से पहले नगर वासियों की शोभायात्रा लगभग दोपहर 3 बजे देउर मंदिर से निकलकर अंबेडकर चौक तक भैरव कृपा धुमाल की थाप पर थिरकते हुए बस स्टैंड गुरूर पहुंचेगी जिसके बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत की जावेगी। कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू,उद्योगपति जयंत किरी,समाज सेविका पूजा टावरी एवं नगर पंचायत पार्षदगणों के साथ समस्त नगरवासी उपस्थित रहेंगे।