धमतरी- अपने संतान के दीर्घायु और सुखद स्वास्थ्य के लिए कामना करने का महत्वपूर्ण पर्व कमरछठ की समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने बताया कि कमरछठ का पर्व ममता का वह पर्व है जिसमें सभी माताएं अपने पुत्र की दीर्घायु हेतु उपवास रखती है एवं मंगल कल्याण स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करने के लिए भगवान बलभद्र बलराम की पूजा अर्चना करते हैं। कमरछठ पर्व को हलषष्ठी पर्व भी कही जाती है क्योंकि भगवान बलराम का अस्त्र हल है, और हल किसान के खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक है। कमरछठ पर्व छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार है, जिसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना कर माताएं मनाती है। विशेष रूप से माताएं इस दिन छह तरह की भाजियां, पसहर का चावल, महुआ के पत्ते, धान की लाई, मिट्टी के खिलौने सहित अन्य पूजा की सामग्री से पूजा अर्चना कर माताएं संतान के दीर्घायु जीवन की कामना करती है। विधायक रंजना साहू ने इस पारम्परिक छत्तीसगढ़ के त्यौहार कमरछठ की सभी माताओं बहनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं दिए और सभी की मंगलकामनाएं भगवान बलराम पूरा करें यही कामना किए।
Home
TOP BHARAT
संतान की सुख समृद्धि की कामना का पर्व है कमरछठ : रंजन साहू....विधायक ने दी क्षेत्र की समस्त माता बहनों को कमरछठ पर्व की बधाई