-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

DHAMTARI : : कांग्रेस की मान बचाने जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू दे सकती है इस्तीफा

धमतरी। जनपद पंचायत अध्यक्ष गुंजा साहू और उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जनपद सदस्यों द्वारा आवेदन सौंपने के बाद धमतरी की राजनीति गरमा गई है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की सम्मान दांव पर लगा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने पदाधिकारियों की कुर्सी बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के जनपद सदस्यों ने पार्टी संगठनों की बातों पर विश्वास न करते हुए दोनों फिलहाल एकजुट होकर अपने मनपसंद सदस्य को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होना  लगभग तय माना जा रहा है। इस बेइज्जती से बचने जनपद पंचायत अध्यक्ष मतदान से पहले अपनी इस्तीफा पेश कर सकती है। इसी में ही कांग्रेस पार्टी की मान बच सकती है। इधर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू की कुर्सी बचाने के लिए गुपचुप तरीके से लगे हुए हैं। गोपनीय सूत्रों की माने तो जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू की कुर्सी सुरक्षित भी माना जा रहा है।
9 फरवरी की सुबह 20 जनपद सदस्य एक साथ विशाखापट्टनम से रणनीति बनाकर लौटने वाले हैं। वे सभी 10 फरवरी की सुबह एक साथ जनपद पंचायत में मतदान करने पहुंचेंगे। इस दौरान सभी जनपद सदस्य किसी से नहीं मिलेंगे और बातचीत भी नहीं करेंगे, क्योंकि यह सब विशाखापट्टनम में बनी हुई रणनीति के तहत हो रहा है।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT