बालोद : जिला के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी में पदस्थ शिक्षक रामनाथ मेश्राम की बुधवार को अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई है। शिक्षक की अचानक मौत हो जाने के कारण कनेरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में मातम का माहौल छा सा गया है। बच्चों के मध्य शिक्षक मेश्राम काफी लोकप्रिय रहे है। गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दियाबाती के रहने वाले थे रामनाथ मेश्राम। ग्राम पंचायत कनेरी के जनभागीदारी समिति के माध्यम से कनेरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए खुश मिजाज इंसान के तौर पर चर्चित रहे है। मिली जानकारी अनुसार सोमनाथ मेश्राम विगत दिनों से परेशान चल रहे थे। सूत्रों की मानें तो दियाबाती के ग्राम समिति से जुड़े हुए कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। ग्रामीण सोमनाथ मेश्राम पर अवैध कब्जा संबंधित विषयों को लेकर दंड लगा रखे हुए थे। ग्रामीणों के द्वारा लगाई गई दंड के वसूली हेतू उन्हें बार बार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की जानकारी हेतू ग्रामीण अध्यक्ष मनी राम साहू से हमारी बात हुई तो उन्होंने रामनाथ मेश्राम की मौत को स्वाभाविक मौत बताया साथ ही उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई की ग्रामीण एक राय होकर अवैध कब्जा संबंधित विषयों में कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। कार्यवाही संबधी सुचना हमारे द्वारा शासन,प्रसाशासन और पंचायत को नहीं दिया गया है।
लक्ष्क्षू राम देशलहरे सरपंच ग्राम पंचायत दर्रा : ग्राम दिया बाती में घटित यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। मामले में हमारे द्वारा पंचायत में चर्चा की गई थी और अवैध कब्जा संबंधित विषयों पर ग्रामीणों की कार्यवाही को लेकर सवाल किया गया था। शासन और प्रशासन को मामले में जांच कर पिड़ित पक्ष को न्याय दिलाना चाहिए।