-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

DHAMTARI : : आयुक्त विनय कुमार ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया पुनः निरीक्षण..... आम नागरिकों की समस्या को सुन कर यथा संभव निराकरण करने का कर रहे प्रयास

धमतरी/धमतरी नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार द्वारा शहर विकास एवम जन हित को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किया जा रहा,इसके लिए वे लगातार सुबह निगम अधिकारियों के साथ शहर की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपादित करने शहर का भ्रमण करते हुए आम नागरिकों से सीधे रूबरू हो रहे।
       आयुक्त विनय कुमार निगम कार्यालय में भी अधिकारियों से पहले फरियाद लेके आए आम नागरिकों की सुनते हुए समस्या का निराकरण करने यथा संभव उचित कार्यवाही करते है।
      गौरतलब है की कल महात्मा गांधी वार्ड में स्थित बालाजी कॉलोनी के नागरिकों द्वारा आयुक्त विनय कुमार से मुलाकात कर पानी निकासी समस्या का निराकरण करने के लिए आग्रह करते हुए मौके पर निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया गया था जिस पर आयुक्त ने प्राथमिकता देते हुए आज सुबह निगम के आला अधिकारियों के साथ बालाजी कॉलोनी पहुंचे तथा वार्ड पार्षद ईश्वर सोनकर एवम आम नागरिकों द्वारा बताए गए समस्या का समाधान पर विचार करते हुए उचित कार्य योजना बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
        बालाजी कॉलोनी की जल भराव समस्या अवैध कॉलोनी व मेन रोड से नीचे स्तर पर बसे होने के कारण होता है। बालाजी कॉलोनी की नियमितीकरण प्रक्रियाधीन है आयुक्त विनय कुमार ने जल्द से जल्द नियमितीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।

ऑडिटोरियम का किया पुनः निरीक्षण
आयुक्त विनय कुमार द्वारा पूर्व में सिहावा चौक में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण की गति को बढ़ाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया था। निर्देश के पालन करते हुए अभियंता द्वारा कार्य की प्रॉपर मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की गति को बढ़ाया गया है जिसका आज पुनः आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया।
सफाई कर्मचारी रहते है सतर्क
   आयुक्त विनय कुमार शहर भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करते हैं जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी अमला सतर्क रहते हुए कार्य करते हैं।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT