-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

रसोईया संघ हड़ताल पर अधर में लटकी मध्याह्न भोजन योजना !

            
अमित मंडावी 
बालोद : जिले के सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना इन दिनों अधर में लटकी हुई नजर आ रही है! जिले के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को पकाने वाले  रसोईयां,अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए हैं! रसोईयों संघ के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की प्रदान करने योजना सरकारी स्कूलों में चर्मारा गई है! लिहाजा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न लिए अब तरसना भी पड़ सकता है! हालांकि शासन और प्रशासन ने रसोईयां संघ की इस हड़ताल को पर्दा डालने हेतू मध्याह्न भोजन पकाने और बनाने की जिम्मेदारी मध्याह्न भोजन संचालन करने वाली समूहों पर छोड़ कर निश्चित है! देश के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने हेतू इस योजना का शुभारंभ किया गया था, लेकिन साल दर साल इस योजना को लेकर नई नई विवाद सामने आते रहते हैं! भोजन पकाने हेतू अब स्कूलों में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है, सूखा राशन बाटने वाला जो समूह है, अब उनके कंधो पर भार दे दिया गया है, पूर्व में भी रसोईया संघ द्वारा हड़ताल में जाने के बाद महिला स्व सहायता समहू के महिलाओं द्वारा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था किया जा चुका है जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है ऐसे में फिर से इन समूह के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई है स्व सहायता समूह की महिलाओं का कहना है की अगर रसोईया हड़ताल में है तो वैकल्पिक व्यवस्था कर मध्यान भोजन पकाने वालो की नए सिरे से नियुक्ति किया जाए। वर्तमान में जो समस्या आ रही है उस समस्या का निराकरण के लिए कलेक्टर महोदय को हमारे समूह द्वारा लिखित आवेदन देकर मध्यान भोजन पकाने वाले रसोइया की तुरन्त व्यवस्था करने की मांग की है। जिसमे स्व सहायता समूह  बालोद अध्यक्ष चंचल सरकार, उपाध्यक्ष मनीषा साहू, गुरूर ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिन्हा, पार्वती साहू, गुंडरदेही ब्लाक से अंजू साहू , गायत्री साहू, रामगुलाल साहू, घना राम साहू
पुरसोतम साहू कमल कुमार और भी सदस्यगण की उपस्थिति रहे।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT