धमतरी शहर के सुभाष नगर हटकेश्वर में आगजनी की घटना होने से घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। परिवार के पास तत्कालिक जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई है।इस विषम परिस्थिति में हमारे जिला साहू संघ के अध्यक्ष दयाराम जी साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ धमतरी ,महासचिव विजय साहू ,पूर्व तहसील अध्यक्ष यशवंत साहू ,लक्ष्मण साहू, हिरेंद्र साहू ,उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि ,युगल किशोर साहू ,नीलमणि साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ रोहित साहू ,सचिव रामकुमार साहू, रामेश्वर गंगबेर,श्रीमती चंद्रभागा साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ , पीड़ित के घर जाकर तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए एवं प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वेच्छानुदान राशि दिलाने के लिए आस्वस्थ किए।