छत्तीसगढ़ धमतरी 21 सितम्बर 2021/ जिले में कोविड 19 से सुरक्षा और बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। इनमें हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक आयु वर्ग और 18 से 44 साल तक की आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि अब तक पांच लाख 83 हजार 900 लोगों को वैक्सीन लग चुका है। इनमें पहला डोस चार लाख 26 हजार 622 और दूसरा डोस एक लाख 57 हजार 278 को लग चुका है। बताया गया है कि पांच लाख 33 हजार 857 लोगों को कोवि-शील्ड और 50 हजार 43 लोगों को को-वैक्सीन का टीका लगाया गया है।
गौरतलब है कि 18 से 44 साल तक के उम्र के दो लाख 28 हजार 125 लोगों को पहला डोज और 38 हजार 56 लोगों को दूसरा डोज लग गया है। वहीं 45 साल से अधिक आयु के एक लाख 85 हजार 482 लोगों को पहला डोज और एक लाख 10 हजार 35 लोगों को दूसरे डोज का कोविड 19 का टीका लगाया जा चुका है। इसी तरह सात हजार 250 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज और पांच हजार 163 को दूसरा डोज लग गया। वहीं पांच हजार 765 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन का पहला डोज और चार हजार 24 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।