धमतरी ....नगरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर कुरूद में हुए विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के साथ घटना पर विरोध दर्ज कराने पहुंचे भाजपाइयों को हिरासत में लिए जाने पर शहर के पार्टी कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए तथा उक्त लोकतांत्रिक प्रदर्शन को दबाने के लिए जो रास्ता अख्तियार किया गया उसका विरोध दर्ज कराते हुए स्थानीय शास्त्री चौक में नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से अपने अधिकारों के विरोध दर्ज करा रहे भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के द्वारा जो व्यवहार किया गया है वह निंदनीय है उन्हें बस में ढूसकर डाला जाना अनुचित है जिसके हम सब कार्यकर्ता निंदा करते हुए भर्त्सना करते हैं आने वाले समय में आंदोलन का विस्तार पुरजोर तरीके से किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालो मे नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ,नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा ,कालिदास सिन्हा,शिवदत्त उपाध्याय ,डीपेंद्र साहू कैलाश सोनकर ,कुलेश सोनी, सत्तू यादव रिकी गनवानी, मिथिलेश सिन्हा ,विनय जैन ,दीपक देवांगन, दिलीप पटेल ,लछमी नारायण साहू,रितेश नेताम ,सूरज शर्मा ,दिलीप पटेल ,प्रिंस जैन ,श्यामलाल नेताम, आकाश गुप्ता