छत्तीसगढ़-कोंडागांव।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को
बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 05 एफ 1218 कांकेर से ग्राम घोड़ागांव अपने घर जा रहे थे, तभी ग्राम बनियागांव के पास दो मोटरसायकल से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोटरसायकल सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाते सयम रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चारों मृतक धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के ग्राम राखी, बगदेही, भुसरेंगा और सिंधौरी के थे। ये सभी पिछले कुछ माह से कोंडागांव में ठेकेदार के अंदर काम करने गए हुए थे और विश्वकर्मा जयंती मनाकर वापस कोंडागांव लौट रहे थे, तभी 17 सितंबर की रात यह घटना घट गई ।कुरूद ब्लाक में एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
बोलेरो सवार राजेन्द्र कुमार नाग पिता लखराम नाग उम्र 27 बर्ष, बोलेरो ड्राइवर राजकुमार मरकाम पिता पंचराम मरकाम उम्र 45 वर्ष को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिरजो नाग पति राजेन्द्र नाग उम्र 25 वर्ष, राजमन कुमार उम्र 24 वर्ष, साथ ही डेढ़ साल की लड़की और 3 वर्ष का बालक भी था। राजेन्द्र कुमार नाग ने बताया कि प्रसव पश्चात प्रसूता और दूधमुंही बच्ची को परिवार कांकेर से घोड़ागांव बोलेरो वाहन से घर ले जा रहे थे, कि भिड़ंत के बाद बोलेरो वाहन पलट गई। वाहन में दूधमुंही बच्ची सहित छह लोग थे। बोलेरो चालक को चोटे आई है, अन्य सवार लोगों को हल्की चोटे आई है। मौके पर यातयात पुलिस पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कोंडागांव एसडीओपी कपिल चंद्रा व यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया।