कुरूद में माता दुर्गा विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब , सांग बाना के साथ भक्तों ने प्रकट की आस्था

कुरूद में माता दुर्गा विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब , सांग बाना के साथ भक्तों ने प्रकट की आस्था


मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद.   बुधवार को कुरूद नगर में पारंपरिक दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ निकाली गई। विधिविधान के साथ भक्तों ने सांग बाना धारण कर अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर और क्षेत्रवासी उमड़े और सभी ने अपनी-अपनी ओर से माता रानी के सम्मुख जनकल्याण की कामना की।कुरूद में दशहरे के अगले दिन निकलने वाली इस पारंपरिक दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में संजय नगर , सरोजनी चौक, पुराना बाजार चौक , थाना चौक,  पुरानी कृषि उपज मंडी , नया बाजार चौक, इंदिरा नगर, शंकर नगर , सूर्य नमस्कार चौक, धोबनी तालाब आदि स्थानों से माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ निकाली गई। धुमाल, डीजे और जस सेवा गीतों की मनभावन धुन पर थिरकते हुए भक्तों ने माता रानी को भावपूर्ण विदाई दी। शंकर नगर दुर्गोत्सव समिति द्वारा नेमी चंद बाबा रामपुर झलप वाले की सांग बाना की प्रस्तुति और सरोजनी चौक द्वारा मां काली का रुद्र अवतार की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।पुराना बाजार चौक कुरूद में बोल बम सेवा समिति द्वारा स्वागत मंच बनाकर दुर्गोत्सव समितियों का स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर सहित गणमान्य जनों ने माता रानी और उनके भक्तों पर फुल बरसाकर भव्य स्वागत किया। अंतिम चरण में ज्योति चंद्राकर और भानु चंद्राकर ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी आमजन मानस का आभार जताया और माता रानी के सम्मुख सभी के कल्याण के लिए कामना की।मंच संचालन प्रभात बैस और मुकेश कश्यप ने किया।कुल 10 समितियों द्वारा निकाली गई यह विसर्जन यात्रा पूरी भव्यता के साथ आगे बढ़ती रही और शाम होते तक पारंपरिक नया तालाब , पचरीपारा तालाब, धोबनी तालाब, इंदिरा नगर तालाब और जलशन तालाब में पूजा अर्चना के उपरांत माता रानी को विसर्जित किया गया। नगर में विसर्जन के दौरान विभिन्न सेवा समितियों ने माता के भक्तों के लिए सेवा कार्य किया गया जिनमें शिव शक्ति गणेश उत्सव समिति बैगा पारा ने पुराना बाजार चौक में तो वहीं हुतात्मा चौक में शुक्ला परिवार द्वारा प्रसादी और पेयजल की व्यवस्था की गई।पुराना बाजार चौक में बोल बम सेवा समिति के स्वागत मंच में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, पार्षद कविता चंद्राकर, एल्डरमैन खिलेश्वर देवांगन , महावीर साहू, मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, मूलचंद सिन्हा, श्रवण साहू, मुकेश कश्यप, बादल चंद्राकर, करण नाग ,निशा वैष्णव, विकास रेड्डी,खोमन चंद्राकर ,प्रिंस चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में बोल बम सेवा समिति से जुड़े लोग, गणमान्य जन , आमजनमानस उपस्थित रहे।इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।























                      मुकेश कश्यप की रिपोर्ट