कुरूद में धूमधाम के साथ मना रंगो का महापर्व होली , समरसता के रंग में रंगे नगरवासी

 कुरूद में धूमधाम के साथ मना रंगो का महापर्व होली , समरसता के रंग में रंगे नगरवासी

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट

 कुरूद. रंगो का महापर्व होली कुरूद नगर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही पर्व को लेकर विशेष उल्लास छाया रहा। आमजनों ने घरों में परिवार के साथ खुशी और विश्वास का रंग लगाकर परिवार में एकजुटता और अटूट स्नेह का संदेश दिया। इसके उपरांत सभी अपने ईस्ट मित्रों और सगे संबंधियों को प्रेम का रंग लगाने एकजुट हुए । सुबह से शाम तक नगाड़ों की थाप और कुछ स्थानों पर डीजे की मधुर सुरताल पर थिरकते हुए लोगों ने साल के सबसे बड़े समरस उत्सव का जमकर जश्न मनाया।


       कुरूद नगर में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के निवास पर गणमान्य जनों और नगरवासी होली के पर्व की खुशियां बांटने एकत्र हुए। श्री अजय ने सभी को समरसता का रंग लगाया और पर्व की बधाइयां दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व हम सबको एक सूत्र में पिरोता है। हम सभी एक दूसरे से मिलकर अपनी परंपराओं का निर्वहन करते है, यही इस उत्सव की सादगी को दर्शाता है। इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर और विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर के निवास पर भी फाग उत्सव की रौनकता रही। श्रीमती ज्योति भानु ने सभी को खुशियों का रंग लगाया और भाईचारे के इस प्रतीक पर्व की बधाइयां दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का रंग हम सबको बिना किसी भेदभाव के साथ जोड़ता है और आत्मीयता का भाव निर्मित करता है। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर के निवास में रंगो के इस महाउत्सव की पूरी भव्यता रही। यहां जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर और जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने घर में पधारे आमजनों को समरसता का रंग लगाकर उत्सव में भव्यता रंग लगाया। डीजे की धून पर सभी के साथ थिरकते हुए सभी ने त्यौहार का जश्न मनाया।श्रीमती तारणी और नीलम चंद्राकर ने अपने संदेश में पर्व की बधाई देते हुए एकरूपता का संदेश दिया। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू के निवास पर भी फाग रंग देखने को मिला । बड़ी संख्या में घर में पधारे वार्डवासी जनता का उन्होंने खुशी का रंग लगाकर बधाई दी । अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व नगरवासियों के जीवन में खुशहाली का रंग लेकर आए। इसी तरह नगर के पार्षदों ने भी अपने निवास पर वार्डवासियों से भेंट कर पर्व की खुशियां बांटी। इस दौरान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू,व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, पूर्व ऐल्डरमैन मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद बसंत साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों , गणमान्य जनों ने एक दूसरे को बधाई देकर रंगोत्सव की खुशियों में चार चांद लगा दिया।






      


                  

                       मुकेश कश्यप की रिपोर्ट