छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा चुनाव हेतु दावेदारों की हलचल हुई तेज, मतदान 8 फरवरी को

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा चुनाव हेतु दावेदारों की हलचल हुई तेज, मतदान 8 फरवरी को

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

रायपुर : छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा में होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए मतदान तिथि नजदीक आते ही दावेदारों ने सक्रियता तेज कर दी है। इस बार महासभा अध्यक्ष,  सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए समाज से जुड़े पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने अपनी दावेदारी को पेश कर दिया है।इस बार वर्तमान अध्यक्ष भुवन लाल अवसरिया ने महासभा अध्यक्ष के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। अपनी स्पष्टवादिता और सशक्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले श्री अवसरिया समाज के काफी वरिष्ठ सदस्यों में से एक है।इसके अलावा काफी सीनियर के रूप में अब तक अपने मिलनसार शैली के लिए जाने जाने वाले पुष्कर कहार ने सचिव और युवा मिथिलेश बोयर ने कोषाध्यक्ष के लिए अपनी योग्यता को मंच दिया है। वही अन्य दावेदारों की बात करे तो धमधा राज के सीनियर पदाधिकारी ईश्वरी मानस ने अध्यक्ष , युवाओं के प्रेरणास्रोत संजय बनवासी ने सचिव और राजधानी राज के केंद्र बिंदु राजेश मनीष भोई ने कोषाध्यक्ष पद हेतु दांव खेला है । इसी बीच एक नए दावेदार के रूप में लाखेनगर रायपुर के भाजपा नेता शिव भोई ने अध्यक्ष और रायपुर के ही कांग्रेस नेता सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत नायक ने सचिव पद के लिए अपनी उपस्थिति को दर्शाया है। इस बीच महासभा कोषाध्यक्ष हेतु महासमुंद के युवा योगेश कश्यप भी मैदान में उतर गए है। काफी समय से समाज के लिए अपनी सक्रिय भागेदारी निभाने वाले योगेश हंसमुख ,मिलनसार स्वभाव के लिए जाने गए है।वे वर्तमान में महासमुंद राज के सचिव भी है जो कि विगत दिनों निर्विरोध सचिव निर्वाचित भी हुए थे। साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आई टी सेल  के सह प्रभारी और भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सह प्रभारी भी है। उनकी सक्रियता और एकजुटता को दर्शाती है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महासभा उपाध्यक्ष के लिए मनोनयन की प्रक्रिया होती है, जिसमें सर्वसम्मति से समाज की महिला सदस्य को इसके लिए चुना जाता है।  चुनाव के दौरान इस पद का मनोनयन कर समाज के हित में भागेदारी निभाई जाएगी । इस तरह महासभा का यह चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है,जिसमे अनुभव और युवा जोश के बीच एक जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। इन सभी दावेदारों ने समाज के लिए अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी कार्ययोजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत किया है। आपको बता दे कि यह दिलचस्प चुनाव आगामी 8 फरवरी को साहू समाज भवन महादेव घाट रायपुरा में होगा।इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति के आसार है।






                       मुकेश कश्यप की रिपोर्ट