कुरुद में मातृशक्तियों की निकली कांवर यात्रा ,महानदी के पवित्र जल से हुआ बाबा जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कुरुद में मातृशक्तियों की निकली कांवर यात्रा ,महानदी के पवित्र जल से हुआ बाबा जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरुद . सावन के पावन महीने में आस्था, भक्ति और सेवा के अनूठे संगम के साथ कुरुद में भव्य कांवर यात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री रामेश्वर महादेव मंदिर (चंद्राकर भवन) कुरुद के समस्त शिवभक्तों ,मातृशक्तियों और पुजारियों के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के गगनभेदी जयकारों के साथ पूरी कुरुद नगरी शिवमय नजर आई।

धार्मिक रीति-रिवाज से तय हुआ यात्रा मार्ग

कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 6 बजे श्री रामेश्वर महादेव मंदिर (चंद्राकर भवन) कुरुद से विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजे शिवभक्तों की टोली मेघा पुल पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ महानदी से पवित्र जल का संग्रह किया गया। वहां से कावड़ में जल लेकर उत्साही कावड़िए श्री जलेश्वर महादेव (चंडी मंदिर) पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इन्होंने संभाली व्यवस्था और निभाई सक्रिय भूमिका

इस बड़े धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में क्षेत्र की मातृशक्ति और प्रबुद्ध जनों ने सराहनीय योगदान दिया। यात्रा में मुख्य रूप से पंडित केपी तिवारी , नेहा चंद्राकर ,श्रीवास्तव मैडम , भारती चंद्राकर , सुरेखा चंद्राकर , कुलेश्वरी धुव, पूर्णिमा साहू , नीतू चंद्राकर , पूजा चंद्राकर ,अनीता चंद्राकर , हेमलता चंद्राकर , बाबी अग्रवाल , फूल भाषण चंद्राकर , रंजन नायडू , धनेश्वरी देवांगन , रुद्रदेव साहू, सरिता शर्मा , खुशी अग्रवाल ,शिवकुमार चंद्राकर ,सुमन वर्मा , ममता ध्रुव , उमा देवांगन , हेमलता यादव ,लता साहू , पूर्णिमा साहू , केसरी दादर ,सरिता सेन,देव पांडे, शेषनारायण ध्रुव, टिकेश्वर चंद्राकर सहित समस्त शिव भक्तों ने पूरी यात्रा के दौरान अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

भक्तिमय माहौल में झूमते रहे श्रद्धालु

पूरी यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा स्टॉल लगाए गए थे, जहां शीतल जल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जलाभिषेक के बाद चंडी मंदिर परिसर में बाबा का दिव्य श्रृंगार कर पूजन वंदन हुआ। आयोजक समिति


श्री रामेश्वर महादेव मंदिर चंद्राकर भवन कुरुद ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों और नगरवासियों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

                     मुकेश कश्यप की रिपोर्ट