राज्योत्सव में एयर शो का भव्य प्रदर्शन देखने पहुंचे केसीपीएस कुरूद के विद्यार्थी
कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद के बच्चों को मंगलवार को राज्योत्सव 2025 की रजत जयंती समारोह के तहत नया रायपुर एयर शो देखने का शानदार अवसर मिला।भारतीय वायुसेना की विशिष्ट सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के नौ जेट विमानों द्वारा एक लुभावने एयर शो में तिरंगे के रंग में रंगकर यह भव्य प्रदर्शन हुआ। इस शो को "भारत के साहस, सटीकता और भावना के प्रति श्रद्धांजलि" बताया जा रहा है। अटल नगर के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित इस एयर शो में, नौ लाल और सफेद हॉक जेट विमानों ने हार्ट लूप्स, बैरल रोल और टीम के विशिष्ट "डीएनए" जैसे समकालिक स्वरूपों का प्रदर्शन किया और हज़ारों दर्शक भारत के बेहतरीन पायलटों की हवाई कोरियोग्राफी के साक्षी बने। इस दौरान बच्चों ने बहुत ही नजदीक से भारतीय वायु सेवा की सेवा को जाना। सूर्य किरण एयर-शो भारतीय वायुसेना की एक प्रमुख एयरोबैटिक टीम है, जो अपने अद्भूत हवाई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह एयर शो एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो वायु सेना की क्षमताओं और करतबों को प्रदर्शित करती है। शालेय विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति एवं वायुसेना के प्रति प्रेरणा का संचार करने हेतु भारतीय वायुसेना की क्षमता एवं साहस का स्कीन का प्रदर्शन भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के द्वारा किया गया।उक्त स्कीन डेमो के प्रदर्शन में विभिन्न विद्यालयो के साथ कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद के बच्चे निर्धारित संख्या में शामिल हुए। प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने सभी को राज्योत्सव की 25 वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए इस बार हो रहे भव्य आयोजन के विषय में बच्चों को जानकारी दी।वरिष्ठ शिक्षिका रेखा सिन्हा और खेल शिक्षक डागेश्वर निषाद के सहयोग से इस भ्रमण में बच्चों ने भागेदारी निभाते हुए विभिन्न जानकारी हासिल की।