कुरुद दशहरा महोत्सव में “रंग झरोखा” की प्रस्तुति ने मोहा मन ,कुरूद शासकीय विभागों के विभागाध्यक्षों के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम संपन्न

कुरुद दशहरा महोत्सव में “रंग झरोखा” की प्रस्तुति ने मोहा मन ,कुरूद शासकीय विभागों के विभागाध्यक्षों के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम संपन्न

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. कुरुद दशहरा महोत्सव में तीसरे दिवस छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम “रंग झरोखा” की प्रस्तुति हुई। इस दौरान कुरूद शासकीय विभागों के विभागाध्यक्षों के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ, जिसके मुख्य अतिथि हेमराज देवांगन B.M.O. स्वास्थ्य विभाग रहे। अध्यक्षता कमल ठाकुर थाना प्रभारी कुरूद ने की। विशिष्ट अतिथियों में मंडी सचिव राजु रात्रे, नायाब तहसीलदार योगेन्द्र निर्मलकर, बिजली विभाग के अधिकारीगण सुरेश कोसरे, राकेश सिन्हा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।अतिथियो का महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।आतिथ्य संबोधन मे BMO कुरूद हेमराज देवांगन ने कहा कि कुरूद दशहरा महोत्सव ऐतिहासिक बन गया है, निरंतर 27 वर्षो से संचालित कर प्रदेश की पहचान बनाना हम सब कुरूदवासियों के लिए गौरवान्वित करने जैसा है, कुरूद दशहरा सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक पहचान बनाई है। महोत्सव मार्गदर्शन के रूप में थाना प्रभारी कमल ठाकुर ने महोत्सव समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा इस मंच में सभी वर्गों का सम्मान होना यहाँ के सांस्कृतिक विरासत को मज़बूत करने जैसा है। कुरूद नगरवासियों और आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।नायाब तहसीलदार योगेन्द्र निर्मलकर ने कहा कि एक मंच में सबको बाँधना, सबका सम्मान करना ही इस महोत्सव का विशेष पहचान है परंपरा के लिए कुरूद नगर-क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बधाई दी।यह महोत्सव पुरे देश मे पहचान बना रही है।आतिथ्य उद्बोधन के उपरांत रंगझरोखा की प्रस्तुति प्रारंभ हुई और तै लिए अवतार बगला मुखी बमलाई गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और इसके उपरान्त अरपा पैरी के धार गीत की प्रस्तुति हुई। इसके साथ ही कर्णप्रिय गीतों बही बना दिए, सजना मोर, छनकावत चूड़ी सहित एक से बढ़कर एक मधुर गीतों ने समा बांधा।कार्यक्रम का मंच संचालन महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रभात बैस एवं आभार व्यक्त महासचिव भानु चन्द्राकर ने किया।इस अवसर पर महोत्सव समिति के पदाधिकारी सदस्यों मे महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात बैस, पार्षदगण सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, महावीर साहु, खिलेन्द्र देवांगन, सदस्यगण मोहन अग्रवाल, मूलचंद सिन्हा, भारतभूषण पंचायन, रवि चुनमुन, किशोर यादव, कमल शर्मा, सुनील चन्द्राकर, संजू चन्द्राकर, मुकेश कश्यप, श्रवण साहू, थानेश्वर तारक, तुकेश साहु, प्रकाश ढींवर, राज देवांगन, देवा साहु, टकेश्वर चन्द्राकर, खुबलाल चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव, खोमन चन्द्राकर, उत्तम साहु, धनेश्वरी निर्मलकर, पालेश्वरी देवांगन, कमिथला साहु, विधा शर्मा, मुकेश पवार, प्रिंस चन्द्राकर, प्रवीण शर्मा, नीरज चन्द्राकर, महेन्द्र साहु, मिथलू बैस, खिलेन्द्र साहु, रंजन साहु सहित अनेकों सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।