पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में कुरूद में छत्तीसगढ़ शा. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नवीन भवन का हुआ भूमिपूजन एवं शिलान्यास
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. मंगलवार को कुरूद केनाल रोड, साहू समाज भवन के पास छत्तीसगढ़ शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, तहसील शाखा कुरूद के नवीन भवन हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुरूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, कुरूद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेंद्र चन्द्राकर एवं संघ के जिला अध्यक्ष चंदू लाल चन्द्राकर तथा तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधायक अजय चन्द्राकर ने कर्मचारियों को इस नवीन भवन के निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने और वर्क आर्डर भी जारी हो जाने की सौगात दी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रेरित करते हुए कहा कि इस भवन का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए किया जाए, जिससे कुरूद क्षेत्र और अधिक विकसित हो सके।कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगर पालिका कुरूद परिषद के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने अपने संबोधन में समस्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा यह कर्मचारी भवन भविष्य में कुरूद के सभी कर्मचारियों की आवाज और उनकी एकता को बढ़ाने कार्य करेगा और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कर्मचारी भवन को और आधुनिक बनाने के लिए सदैव सहयोग किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में कृपाशंकर मिश्रा, एच पी शर्मा, नंद किशोर साहू, महेंद्र साहू, देवेंद्र दादर, केके बैस सहित कुरूद तहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नवीन कर्मचारी भवन की सौगात मिलने पर विधायक अजय चन्द्राकर तथा सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया और अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में थानेश्वर तारक, कमलेश चंद्राकर, हरीश देवांगन, हुलेश चंद्राकर लुकेश साहू, खुमान साहू, अशोक निर्मलकर, नोहर शांडिल्य, वीरेंद्र बैस, वीरेंद्र श्रीवास, बी के निर्मल आदि ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।कार्यक्रम के सफल संचालन और रूपरेखा में धमतरी जिला सचिव यशवंत सिन्हा, तुलसी नेताम दिलीप साहू, देवेंद्र कुमार वासनिक, शिव कुमार साहू, चंदन सिंह तुरंग , कमल सार्वा (तहसील अध्यक्ष भखारा) नरेंद्र सिन्हा (तहसील अध्यक्ष मगरलोड) , पवन बंसकार,उत्तम लाल साहू, अविनाश साहू, भावेश चन्द्रवंशी, धनंजय ठाकुर, फनेद्र ध्रुव, एसके निषाद, मकसूदन पटेल, महेंद्र साहू, लक्ष्मीकांत ध्रुव,वर्षा अग्रवाल और सुमन शर्मा, विनीता साहू, ममता ध्रुव, पार्वती आनेश्वरी,समेत छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, तहसील इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया और तहसील संघ के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट

.jpg)



