कुरूद में धूमधाम के साथ मना विजयादशमी का पर्व , मेलोडी आर्केस्ट्रा नाइट की प्रस्तुति ने बांधा समां

कुरूद में धूमधाम के साथ मना विजयादशमी का पर्व ,    मेलोडी आर्केस्ट्रा नाइट की प्रस्तुति ने बांधा समां

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. मंगलवार शाम को खेल मेला मैदान मे पारंपरिक कुरूद दशहरा महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।इस बीच अभिव्यक्ति कला मंच के कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित आमजनमानस के दिलों को छू लिया। मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर थे।अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नगर दशहरा महोत्सव अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, महासचिव भानु चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री अजय ने नगर की जनता को संबोधित करते हुए कुरूद दशहरा को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया उन्होंने इसे सामाजिक चेतना और जनभागीदारी का बड़ा मंच बनाने संदेश दिया।वहीं सभी को  'नशामुक्त कुरूद' बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर ले जाना होगा।यह हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। कुरूद में ब्रॉडगेज रेल सेवा के आगमन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक चंद्राकर ने कहा कि इससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के आयाम गठित होंगे।श्रीमती ज्योति ने सभी को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कुरूद में विकास के लिए सभी की भागेदारी और सहयोग की बात कही। महोत्सव अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इस आयोजन में लगातार मेहनत कर रहे पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए आगे भी इसे बनाए रखने की अपील की।मंचीय उद्बोधन उपरांत पुनः रामलीला मंचन आगे बढ़ा और राम जी की सेना के सम्मुख रावण के वीर ढेर होते हुए अंत में श्रीराम जी के बाण से रावण का दहन हुआ।इसके साथ ही मैदान में बनाए गए विशालकाय रावण के पुतले का दहन हुआ और भव्य आतिशबाजी की गई।सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पर्व की खुशियां बांटी। मुख्य मंच पर अतिथियों ने श्रीराम जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और पूरी वानर सेना का पूजन कर पर्व की रौनकता में चार चांद लगा दिया।इसके उपरांत छत्तीसगढ़ के रंगझाझर ग्रूप, कुरूद के रंग सुप्रसिद्ध मेलाडी आर्केस्ट्रा-डांसिंग ग्रूप एवं मोर संगवारी टीम की मनमोहक प्रस्तुति हुई जिसमें कलाकारों ने श्री गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर श्रीराम जी निकली सवारी, श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में, जय-जय बजरंग बली आदि भक्तिमय गीतों से समा बांधा। इसके उपरांत हिंदी की कलामयी और मधुर गीतों की प्रस्तुति देते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी का भरपूर मनोरंजन किया।अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए महोत्सव समिति के महासचिव भानु चंद्राकर ने मुख्यमंत्री, संस्कृति मंत्री, विधायक कुरूद, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, नगरपालिका, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित समस्त अतिथियों,नगरपालिका अध्यक्ष , समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के टीमों सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच संचालन प्रभात बैस एवं हरीश देवांगन ने किया।इस दौरान महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी ,गणमान्य जन और बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

























    



                     मुकेश कश्यप की रिपोर्ट