“चन्द्रभूषण वर्मा कृत” महतारी लोक कला मंच कृत छत्तीसगढ की लोक पारंपरिक कलात्मक प्रस्तुति ने मोहा मन
कुरुद . दशहरा महोत्सव 2026 महोत्सव के सप्तमी अवसर पर छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम “चन्द्रभूषण वर्मा कृत” महतारी लोक कला मंच की प्रस्तुति हुई, कुरूद ग्रामीण के जन प्रतिनिधियों एवं कुरूद के संघ-संगठन के पदाधिकारियों के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ । जिसके मुख्य अतिथि गौकरण साहु उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अध्यक्षता विष्णु साहु उपाध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, विशिष्ट अतिथियों में कुरूद के संघ संगठनों के मुखिया एवं पदाधिकारियों में श्याम मित्र मंडली से मोहन अग्रवाल, अधिवक्ता संघ से रमेश पांडे, अभिव्यक्ति कला मंच से तेजराम सिन्हा, व्यापारी संघ से योगेन्द्र सिन्हा, राजमिस्त्री संघ से तोमन सोनबेर, अडतिया संघ से सुनील चन्द्राकर, मछुवारा संघ से प्रकाश ढींवर, अधिवक्ता संघ से संतोष बैस, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं स्काउट गाइड संघ से राजेश पांडे, अजय फ़ाउंडेशन से मनीष अग्रवाल, बोल बम सेवा समिति से भारत साहु, वन्देमातरम परिवार से कमल शर्मा, अभिव्यक्ति कला मंच से संजु चन्द्राकर, व्हालीवाल संघ से मुकेश पवार, सब्ज़ी युनियन से केवल साहु, सब्ज़ी यूनियन से खोमन चन्द्राकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।अतिथियो का दशहरा महोत्सव समिति के महासचिव एवं सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया, आतिथ्य संबोधन मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहु ने कहा कुरूद दशहरा महोत्सव हमारे क्षेत्र के विशेष पहचान बन गया है कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के संरक्षण में यह यह उत्सव महोत्सव के रूप मे कुरूद क्षेत्र के लिए ऐतेहासिक हो गया है, कुरूद के दशहरा महोत्सव मे सबका सम्मान होता है ये कुरूद नगर-क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, आप सबको नवरात्र उत्सव की हार्दिक बधाइयाँ ।आतिथ्य संबोधन मे नगर पंचायत भखारा के उपाध्यक्ष विष्णु साहु ने कहा कुरूद के दशहरा महोत्सव पुरे प्रदेश में पहचान बना रही है, कुरूद दशहरा महोत्सव निरंतर विशेष सांस्कृतिक आयोजन कराते आ रही है जो कि हमारे क्षेत्र के सांस्कृतिक विरासत को मज़बूत कर रही है, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कुरूद दशहरा महोत्सव ने विधायक अजय चन्द्राकर जी के प्रयास से एकीकृत हुआ है तब से लेकर आज तक महोत्सव के पदाधिकारियों ने बहुत मेहनत करके आज उत्सव को महोत्सव में तब्दील करके 27 वर्ष वाली पंरपरागत आयोजन हमारे प्रदेश के लिए विशेष पहचान बनाई है।इस अवसर पर कुरूद दशहरा महोत्सव के महासचिव स्वागत परिचय उद्बोधन एवं आभार शब्दों मे भानु चन्द्राकर ने जनप्रतिनिधियों एवं समस्त संघ संगठनो का परिचय कराते हुए कहा कि आप सबके अमूल्य योगदान से कुरूद के सांस्कृतिक विरासत बहुत मज़बूत है, यहाँ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण आप सबके मेहनत से कुरूद का नाम निरंतर आगे बढ़ रहा है आप समस्त अतिथियों प्रणाम करता हूँ निरंतर 27 वर्षो से महोत्सव को संचालित करना अपने आप में एक असाधारण कार्य है, हम सबके लिए गौरवान्वित करने जैसा है, कुरूद दशहरा सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक पहचान बनाये है, कार्यक्रम का मंच संचालन महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रभात बैस एवं मनीष सारथी ने किया।इस अवसर पर महोत्सव समिति के सदस्यों मे कविता चन्द्राकर, महावीर साहु, खिलेश्वर देवांगन, रवि चुनमुन, किशोर यादव, खुबलाल चन्द्राकर, भूपेन्द्र छोटू, मुकेश कश्यप, श्रवण साहू, टिकेश साहु, थानेश्वर तारक, राज देवांगन, ललित चन्द्राकर, मनोज चन्द्राकर, देवा साहु, टकेश्वर चन्द्राकर, महेन्द्र साहु, खुबलाल चन्द्राकर, उत्तम साहु, प्रिंस चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, महेन्द्र साहु, मिथलू बैस, खिलेन्द्र साहु, भूखन सेन, रंजन साहु सहित अनेकों सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
