कुरूद में विभिन्न रूपों में विराजी मां आदिशक्ति भवानी, उमड़ी आस्था
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. शक्ति की उपासना का महापर्व क्वार नवरात्रि पूरे कुरूद नगर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नगर में परंपरा के तहत दुर्गा समितियों द्वारा जगदम्बा भवानी की स्थापना बहुत ही भव्यता के साथ की गई है। प्रमुख स्थानों पर आकर्षक भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है। विभिन्न साज-सज्जा से सुसज्जित माता के दरबार को तैयार करने के साथ आकर्षक लाइटिंग द्वारा मंच को मनमोहक रूप देने का प्रयास किया गया है।
संजय नगरसरोजनी चौक
पुराना बाजार चौक
बजरंग चौक
गांधी चौक
थाना चौक
नया बाजार चौक
इंदिरा नगर
पुरानी कृषि मंडी
शंकर नगर
नया तालाब कारगिल चौक
धोबनी पारा
सूर्य नमस्कार चौक
मिली जानकारी अनुसार कुरूद में संजय नगर , सरोजनी चौक, पुराना बाजार चौक , थाना चौक, गांधी चौक , बजरंग चौक, पुरानी कृषि उपज मंडी , नया बाजार चौक, इंदिरा नगर, शंकर नगर , कारगिल चौक नया तालाब , सूर्य नमस्कार चौक, धोबनी तालाब आदि स्थानों पर माता रानी की स्थापना की गई है। वहीं नगर की आराध्य देवी मां चंडी , मां शीतला और जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में ज्योत जंवारा एवं मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया है। मंदिरो को आकर्षक रूप से सजाया गया है।सुबह शाम जससेवा गीतों की मधुर ध्वनि के साथ समरसता और शांति का संचार हो रहा है । सभी लोग अपनी भक्ति से मां आदि भवानी की सेवा में जुटे हुए है। प्रतिदिन जस सेवा गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा नगर शक्ति की भक्ति में सराबोर होकर जनकल्याण की कामना के साथ आस्था भक्ति में सजा नजर आ रहा है।
रिपोर्ट @मुकेश कश्यप
















