श्रीराम जानकी सर्व महिला गरबा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ , राम-सीता के रूप में नन्हें बच्चों ने मोहा मन

श्रीराम जानकी सर्व महिला गरबा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ , राम-सीता के रूप में नन्हें बच्चों ने मोहा मन


मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. शक्ति की उपासना के महापर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीराम जानकी सर्व महिला गरबा महोत्सव समिति द्वारा चंद्राकर भवन कुरूद में गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर थी।विशिष्ट अतिथियों में पार्षद राखी चंद्राकर ,रामा चंद्राकर ,द्रौपदी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर ,परमेश्वरी चंद्राकर ,सावित्री चंद्राकर, मीना चंद्राकर ,शीला चंद्राकर आदि रहे। अतिथियों ने विधिवत मां शक्ति की पूजा अर्चना करते और रिबन काटकर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया । श्रीमती ज्योति ने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं  देते हुए इस आयोजन की तारीफ की।इसके उपरांत प्रथम दिवस की थीम ऑरेंज कलर राम सीता पर नन्हे बच्चों ने सबका मन मोहा, वहीं गरबा के विभिन्न स्टेपों के माध्यम से इस आयोजन की भव्यता पर चार चांद लगा दिया।छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विदित है कि आयोजकों द्वारा हर बार की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व में गरबा की मनभावन ध्वनि में थिरकते हुए इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजकों द्वारा विशेष तैयारी  की गई है।महोत्सव को लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। आयोजन समिति अध्यक्ष नेहा चंद्राकर, उपाध्यक्ष नमिता चंद्राकर एवं सचिव सुरेखा चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को पारंपरिक गरबा के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है जो कि 18 अक्टूबर तक रोज रात्रि साढ़े 7 से 10 बजे तक चंद्राकर भवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।व्यवस्था, गरबा की थीम, प्रतिभागियों की वेशभूषा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए समिति सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रशिक्षण एवं मुख्य महोत्सव का संचालन सुचारु रूप से हो सके।    आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष नेहा चंद्राकर, नविता चंद्राकर ,सुरेखा चंद्राकर,अंबिका चंद्राकर, नविता चंद्राकर ,अनीता चंद्राकर ,अंजू साहू ,भारती साहू ,दुर्गा चंद्राकर,सीमा साहू, अमृता देवांगन ,संध्या गोस्वामी ,मनीष साहू ,रजनी साहू, दीक्षांशी सेन ,मीना साहू,फूल भाषण चंद्राकर,अनीता चंद्राकर, बरखा चंद्राकर, मीना साहू, पालेशवरी ,कीर्ति चौबे, रजनी चंद्राकर, चित्रलेखा साहू , बबीता चंद्राकर ,फुलेश्वरी बघेल, नंदिनी दीवान ,ईश्वरी देशमुख,  मनीष सिंह , रामेश्वरी साहू ,वीणा बैस ,रितु चंद्राकर, पूजा चंद्राकर ,अनीता महावर, परमेश्वरी चंद्राकर ,रश्मि दुबे,रजनी साहू, भारती साहू, फुल भाषण चंद्राकर ,गायत्री चंद्राकर , अंजू साहू ,मनीष साहू ,संध्या गोस्वामी ,अमृता देवांगन,श्वेता अग्रवाल , अंबिका चंद्राकर ,इंदु देवांगन ,कल्पना गोस्वामी ,काशीष पंजवानी ,रीमा भारद्वाज ,प्रभा साहू ,सीमा साहू ,नमिता चंद्राकर, शीला चंद्राकर ,प्रभा चंद्राकर ,मंजू अग्रवाल, नीरू शुक्ला ,सपना शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां और बालिकाएं जुटी हुई हैं।












                     मुकेश कश्यप की रिपोर्ट