श्रीराम जानकारी सर्व महिला गरबा प्रशिक्षण में नजर आ रहा विशेष उत्साह

श्रीराम जानकारी सर्व महिला गरबा प्रशिक्षण में नजर आ रहा विशेष उत्साह 

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. शक्ति की उपासना के महापर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीराम जानकी सर्व महिला गरबा महोत्सव समिति द्वारा गरबा प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रतिदिन जारी है। इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा आयोजन मे भाग ले रहे प्रतिभागियों को गरबा के विभिन्न स्टेपों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व में गरबा की मनभावन ध्वनि में थिरकते हुए इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजकों द्वारा विशेष तैयारी जारी है। विगत दिनों नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।श्रीमती ज्योति ने विधिवत पूजा अर्चना कर इसका श्री गणेश किया और सभी को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी । महोत्सव को लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।आयोजन समिति अध्यक्ष नेहा चंद्राकर, उपाध्यक्ष नमिता चंद्राकर एवं सचिव सुरेखा चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को पारंपरिक गरबा के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से से नगर में 4 से 10 अक्टूबर तक गरबा प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर साढ़े 3 से शाम 6 बजे तक दो शिफ्ट में संचालित होगा। मुख्य गरबा महोत्सव 11 से 18 अक्टूबर तक रोज रात्रि साढ़े 7 से 10 बजे तक चंद्राकर भवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।व्यवस्था, गरबा की थीम, प्रतिभागियों की वेशभूषा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए समिति सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रशिक्षण एवं मुख्य महोत्सव का संचालन सुचारु रूप से हो सके। आयोजन को सफल बनाने में अनीता चंद्राकर, बरखा चंद्राकर, मीना साहू, पालेशवरी ,कीर्ति चौबे, रजनी चंद्राकर, चित्रलेखा साहू , बबीता चंद्राकर ,फुलेश्वरी बघेल, नंदिनी दीवान ,ईश्वरी साहू,  मनीष सिंह , रामेश्वरी साहू ,वीणा बैस ,रितु चंद्राकर, पूजा चंद्राकर ,अनीता महावर, परमेश्वरी चंद्राकर ,रश्मि दुबे,रजनी साहू, भारती साहू, फुल भाषण चंद्राकर ,गायत्री चंद्राकर ,भारती चंद्राकर, अंजू साहू ,मनीष साहू ,संध्या गोस्वामी ,अमृता देवांगन, ममता चंद्राकर ,श्वेता अग्रवाल ,नीलकमल चंद्राकर, अंबिका चंद्राकर ,इंदु देवांगन ,कल्पना गोस्वामी ,काशीष पंजवानी ,रीमा भारद्वाज ,प्रभा साहू ,सीमा साहू ,नमिता चंद्राकर, शीला चंद्राकर ,प्रभा चंद्राकर ,मंजू अग्रवाल, नीरू शुक्ला ,सपना शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां और बालिकाएं जुटी हुई हैं।