जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान मे भाषण और चित्रकला स्पर्धा एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण

जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान मे भाषण और चित्रकला स्पर्धा एवं जिला स्तरीय  मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. शनिवार को सेजेस कुरूद में जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भाषण और चित्रकला स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिले भर के सभी स्कूलों के बच्चों जिन्होंने भाषण और चित्रकला स्पर्धा में मेरे सपनों का भारत विषय पर विकासखंड स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था ,उनकी प्रस्तुति हुई और इनमें विजयी बच्चों का चयन सीधे राज्य स्तरीय के लिए हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर थे।अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा,जिला पंचायत धमतरी उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू,जनपद पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन,जिला भाजपा उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन,रविकांत चंद्राकर, जनपद सदस्य हिमांशु साहू ,मिश्रीलाल पटेल,  अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग धमतरी नेहरू निषाद , जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, कुरूद भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, डॉ. लोकेश साहू, जिला पंचायत धमतरी सदस्य पूजा सिन्हा ,कुलेश्वरी गायकवाड़,कल्याण राजपूत सहित शिक्षा विभाग और अन्य विभागों से अधिकारी रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानदायनी मां सरस्वती की पूजा आराधना से हुई। इसके उपरांत विभिन्न स्कूल से आए बच्चों ने नशा , स्वच्छता , महिला सशक्तिकरण ,डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न विषयों पर नाटक की मनभावन प्रस्तुति दी। वहीं अन्य प्रतिभाओं में लोक पारंपरिक सांस्कृतिक और पंडवानी की शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। इस बीच ब्लॉक स्तर पर विजयी रहने वालें बच्चों ने मेरे सपनों का भारत अंतर्गत स्वच्छता , महिला सशक्तिकरण , डिजिटल इंडिया आदि विषयों पर अपनी भाव भंगिमा और लयबद्धता के साथ भाषण की प्रस्तुति देते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। उद्बोधन के क्रम में सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी मैम जी ने इस कार्यक्रम के प्रतिवेदन का पाठ कर 17 सितंबर से अब तक हुए कार्यक्रम की जानकारी दी और इसके उद्देश्य का वर्णन किया।मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री अजय ने स्कूल में बिताए अपने सुनहरे दिनों को याद करते हुए इस विद्यालय के विकसित चरण और कुरूद में शिक्षा के हुए विकास पर अपनी बात कही।उन्होंने बताया की सेवा संकल्प का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सेवा और समर्पण के भाव से जोड़ना और देश के विकास के लिए उत्कृष्ट नागरिक बनाना है।हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम बच्चों में इन बातों की नींव तैयार करें।अध्यक्षता कर रही श्रीमती ज्योति ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को देश के आने वाले कल के लिए तैयार करना रहा है। ताकि बच्चे शारीरिक , मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होकर देश का भविष्य संवार सके।कार्यक्रम को निरंजन सिन्हा, गौकरण साहू आदि ने भी संबोधित किया।अंत में जिले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों का शिक्षा अलंकरण से सम्मान किया गया। वहीं निर्णायक मंडल द्वारा भाषण के चयनित राज्य स्तर पर भाषण बच्चों में कुं. प्रिया सोनी ,कु० डाली ,कु. पायल साहू ,कु. रिति जैन ,कु. मम्यांशी रहे।इसी तरह चित्रकला में चयनित राजकुमार यादव ,थानेश्वर साहू ,लिकेश चंद्राकर , चन्द्रहास कुजाम,कु० डिनिशा मरकाम , कु.वंदना कंचन,सलोनी टंडन , कृष्णा साहू , हर्षिता साहू ,धनेन्द्र साहू,दीप्ती नवरंगे , सान्या साहू, करूणा कंवर, डेविड साहू ,कु. मानवी नेताम ,कु.हर्षिता कश्यप,कु० करुणा पटेल,मोक्ष कुमार साहू ,रामानुज साहू ,कु. माधुरी यादव रहे।मंच संचालन हरीश देवांगन, सुरेश साहू व नम्रता राजपूत,आर डी साहू आदि ने किया।  आभार प्रदर्शन विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा , यदुनंदन वर्मा सहायक संचालक, कीर्ति सर सहायक संचालक, आर एन मिश्रा सहायक संचालक, लीलाधर चौधरी बीईओ धमतरी, नरेंद्र साहू व जिले के समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।