भटगांव में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम...महिलाओं-बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण की दी जानकारी..बच्चों के लिए आयोजित हुआ तिथि भोज



धमतरी। ग्राम पंचायत भटगांव के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर को बाजार चौक स्थित कला मंच में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य जयंती बाई ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन एवं पंचगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी सेवाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं बच्चों के लिए तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।