
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. कुरूद नगर मे लगातर 27 वर्षों से “नवरात्र-दशहरा उत्सव” नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा “कुरुद दशहरा महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है ! महोत्सव का शुभारंभ नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर विधायक कुरूद के मुख्य आतिथ्य में, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद, विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षगण राजकुमारी दीवान, रविकांत चन्द्राकर, महोत्सव समिति पदाधिकारियों मे अनिल चन्द्राकर अध्यक्ष महोत्सव समिति, भानु चन्द्राकर महासचिव महोत्सव समिति, बसंत सिन्हा कोषाध्यक्ष महोत्सव समिति के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम कविता वासनिक कृत “अनुराग धारा” की मनमोहक प्रस्तुति हुई, समस्त अतिथियों एवं कविता वासनिक का महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत-वंदन किये । कविता वासनिक ने अपने मधुर स्वर में लोक पारंपरिक गीतों से सबका मन मोहा ,वहीं अन्य कलाकारों द्वारा पारंपरिक सुवा , ददरिया,जसगीत सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से सबका ध्यान खींचा।नवरात्रि उत्सव एवं कुरूद दशहरा महोत्सव के लिए समस्त श्रद्धालुओं, नगर-क्षेत्रवासियों को महोत्सव समिति के संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभात बैस एवं आभार प्रदर्शन महासचिव भानु चन्द्राकर ने किया।इस अवसर पर महोत्सव समिति के सदस्यों मे सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु, सुरेश अग्रवाल, भोजराज चन्द्राकर, मोहन अग्रवाल, महावीर साहु, खिलेन्द्र देवांगन, मोहन सुखरामणी, किशोर यादव, कमल शर्मा, सुनील चन्द्राकर, पिंटू चन्द्राकर, संतोष बैस, संजू चन्द्राकर, टी.आर. सिन्हा, दीलिप टंडन, थानेशवर तारक, योगेश चन्द्राकर, देवा साहु, टकेश्वर चन्द्राकर, महेन्द्र साहु, केशव चन्द्राकर, अर्पित लांबा, खुबलाल चन्द्राकर, हिरेश सिन्हा, जितेंद्र चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, श्रवण साहु, मुकेश कश्यप, रामेश्वर ध्रुव, उत्तम साहु, मुकेश पवार, प्रवीण शर्मा, विधा शर्मा, कमिथला साहु, नीरज चन्द्राकर, महेन्द्र साहु, मिथलू बैस, भूखन सेन, रंजन साहु कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।







